• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

मेरठ में अपहृत बालक बरामद, सक्ति पुलिस को मिली बहुत बड़ी सफलता शातिर गिरोह का पर्दाफ़ाश

सक्ति पुलिस को मिली बहुत बड़ी सफलता शातिर गिरोह का पर्दाफ़ाश

  • मेरठ से अपहृत हुए बालक को मेरठ में बरामद करने में हुई सफल*
  • स्वसंज्ञान लेते हुए पुलिसअधीक्षक सक्ति अंकिता शर्मा ने UP पुलिस के वरिष्ठअधिकारियों से संपर्क कर ZERO FIR कर मामले में अपराध पंजबद्ध करवाया और सक्ति से टीम रवाना किया*
  • बच्चों को ट्रेन से किडनैप कर, ट्रैफ़िकिंग हेतु उपयोग करने वाले गैंग का खुलासा
  • इस मामले की तफ़तीश में और भी मामलो में गुम बच्चों के मिले तार।

15 वर्षीय बालक के अपहरण की गुत्थी सुलझी

विवरण इस प्रकार है डोमाडीह हसौद निवासी जगदीश केवट के द्वारा थाना हसौद में सूचना दी गयी कि उसका 16 वर्षीय छोटा बेटा अपने बड़े भाई जयश्री केंवट के साथ दिनांक 15/09/24 को उत्कल एक्सप्रेस से हरिद्वार जा रहे थे । रास्ते में मेरठ से चार अज्ञात व्यक्ति ट्रेन में चढ़े थे जो सकौती स्टेशन में गाड़ी धीमे होने से सूचक के नाबालिग छोटे बेटे को ज़बरदस्ती ट्रेन से उतारकर अपहरण कर अपने साथ ले गये।

मामले में बड़े बेटे जयसिंग केवट का सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुआ था , जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक महोदय बिलासपुर रेंज श्री संजीव शुक्ला के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा जयश्री केवट के दूरभाष पर संपर्क कर स्वयं मामले का विवरण जाना, अब तक मेरठ में FIR ना होने बताये जाने पर, स्वासंग्यान लेते हुए त्वरित कार्यवाही कर तत्काल टीम गठित कर परिजनों के साथ मेरठ उत्तर प्रदेश रवाना किया गया , साथ ही घटना स्थल मेरठ क्षेत्र का होने पर भी गुम बालक के परिजनों को स्वयं थाना बुला कर धारा 137(2),3(5) भारतीय न्याय सहिता में zero फिर / शून्य पे FIR कर पुलिस अधीक्षक द्वारा GRP Up के प्रभारी से दूरभाष के माध्यम से बात कर, zero fir जी आर पी ग़ाज़ियाबाद के मेल आईडी पे भेजा गया। जिस पर संज्ञान लेते हुए उनके द्वारा जीरो FIR पर से अपराध पंक्तिबद्ध किया गया।

पुलिस अधीक्षक सक्ति गुम बालक को ढूँढने हेतु निरंतर sp मेरठ के संपर्क में रहे जिन्होंने पूरा सहयोग किया। सक्ति पुलिस की टीम घटना स्थल पहुँच कर मेरठ सिटी जीआरपी तथा स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम  के द्वारा अपहृत तथा आरोपियों की पता साज़ी के लिए योजना बनायी गई ।

पतासाज़ी के क्रम में घटना स्थल के आस पास के लगभग 100 किलोमीटर के दायरे में सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया , और घटना का प्रत्यक्षदर्शी जय श्री केवट को स्टेशन में आरोपियों, संदेहियों की पहचान हेतु सिविल ड्रेस में पुलिस टीम के साथ में रखा गया , जिसके द्वारा घटना में शामिल एक आरोपी रोहित सिंह की पहचान कर ली गई ,जिसको तत्काल घेरा बंदी कर पकड़ा गया ,अन्य आरोपी अंधेरे का फ़ायदा उठा कर भाग निकले।

पकड़े गये आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर अन्य आरोपी गौरव सिंह ,सिद्धार्थ चौधरी एवं शिवम राणा को पृथक से घेरा बंदी करके पकड़ा गया तथा आरोपियों की निशान देही पर गौराला थाना पुलिस की मदद से ग्राम खेड़ीटप्पा मे आरोपी राहुल उर्फ मोनू के घर से अपहृत बालक को दिनांक-25/9/24 को बरामद कर लिया गया है।

मामले में जीआरपी मेरठ सिटी में अपराध क्रमांक 48/24 दर्ज कर धारा-137(2),3(5),111,140(4),145,146 BNS के तहत आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

आरोपियों के नाम
1- रोहित सिंह ,पिता -उपेन्द्र सिंह ,27 वर्ष , निवासी- मुबारिकपुर ,थाना -मवाना ,जिला-मेरठ
उत्तरप्रदेश

2- गौरव सिंह, पिता -नारायण सिंह, 28 वर्ष ,निवासी- गड़िना ,थाना -फलावदा ,जिला-मेरठ उत्तरप्रदेश

3- सिद्धार्थ चौधरी ,पिता -रवींद्र चौधरी ,29 वर्ष ,निवासी- मीरापुर खुर्द ,थाना -खतौली ,जिला- मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

4- शिवम राणा पिता -सचिन्द्र ,25 वर्ष, निवासी -मीरापुर खुर्द ,थाना-खतौली, जिला-मुजफ्फरनगर,उत्तर प्रदेश

5- राहुल उर्फ मोनू,पिता-किरणवीर ,40वर्ष, निवासी-खेड़ीटप्पा, थाना-गौराला, जिला-मेरठ,उत्तर प्रदेश।

इस कार्यवाही में संयुक्त टीम –
सक्ति पुलिस जिसमें ASI सुकुल सिंह, प्रधान आरक्षक संजय शर्मा आरक्षक लक्ष्मी नारायण पटेल थाना हसौद टीम के सभी सदस्यों उनकी मेहनत, लगन और कर्तव्य निष्ठा के लिए सम्मानित और पुरस्कृत किया जाएगा

थाना गौराला पुलिस व मेरठ की स्थानीय पुलिस की भूमिका सराहनीय रही ।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • WhatsApp Image 2026-04-03 at 2.39.03 PM
    ग्राम खपरी दोहरे अंधे हत्या कांड की गुत्थी 48 घंटे…
  • WhatsApp Image 2025-09-06 at 13.04.55_62d5a543
    जगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़👉 खड़े ट्रकों से…
  • 129a218b-6ecc-4fda-aee1-3959efb04729
    हमर पुलिस हमर संग अभियान के तहत जिला जांजगीर चाम्पा…
  • 7969d0e8-9858-46f6-9a56-d38bef43d0b7
    तीन महिना ले जिला पुलिस अभियान के तहत जिला के 183…

Primary Sidebar

Latest News

➡️ फर्जी बैंक छपोरा मामले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछा भांटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”

अघरिया समाज की बेटी संध्या नायक प्रदेश में अव्वल…

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के सम्मान और स्मरण का पर्व है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस…

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम, चंद्रपुर क्षेत्र से 01 जेसीबी और 04 ट्रैक्टर जप्त

आज दिनांक 03.05.26 को प्रातः लगभग 07:50 बजे कोरबा से सारंगढ़ जा रही एक यात्री बस ग्राम करनौद, थाना बिर्रा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in