• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

NHRSJC के प्रयास ले विक्षिप्त महिला ल मिलिस इलाज के सहारा…JMFC मालखरौदा पीड़िता ल भेजिस मेंटल हॉस्पिटल…

इंसानियत का पर्याय राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग…अधिवक्ता चितरंजय पटेल

राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग इंसानियत का दूसरा नाम है, यह बात राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग (विधि) एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय सिंह पटेल ने आज ग्राम छपोरा में कई दिनों से भटक रही विक्षिप्त महिला के समुचित देख_रेख व इलाज की व्यवस्था हेतु प्रयास में सफलता

हासिल करने के बाद कहते हुए बताया कि संगठन को सोशल मीडिया के माध्यम से पीड़ित महिला की जानकारी होने पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर के मार्गदर्शन में आज कुमारी साक्षी ध्रुव, तालुका विधिक सेवा अधिकारी एवं न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, मालखरौदा के समक्ष पीड़िता को

तत्काल सहायता प्रदान करने हेतु आवेदन पेश किया गया जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मजिस्ट्रेट ने छपोरा पुलिस को अविलंब पीड़िता को न्यायालय में प्रस्तुत करने हेतु ज्ञापन जारी किया जिसके बाद पुलिस के द्वारा पीड़िता को न्यायालय में पेश करने पर पीड़िता को बयान देने में अक्षम पाकर मजिस्ट्रेट ने उपस्थित पुलिस के बयान के आधार पर उसके मानसिक अस्वस्थता को देखते हुए उसके समुचित इलाज हेतु मेंटल हॉस्पिटल, सेंदरी भेजे जाने हेतु आदेशित किया,साथ ही इस आशय की सूचना पीड़िता के परिजनों देने हेतु निर्देश संबधित पुलिस को दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि अधिवक्ता चितरंजय पटेल के साथ राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के सक्ती जिला की टीम के द्वारा पीड़िता के प्रति उठाए गए कदम को इंसानियत का साक्षात् उदाहरण बताकर स्थानीय लोग इस कदम की जमकर तारीफ कर रहे हैं तथा लोगों ने संगठन के प्रति साधुवाद व्यक्त किया है,चूंकि आज बरसते पानी में संगठन जिला अध्यक्ष महेंद्र बरेठ, महिला अध्यक्ष कांता यादव, अनिता पटेल, मांडवी साहू, राजकुमारी चंद्रा, रेवती नंदन पटेल, फागू लाल कुर्रे, उदय मधुकर, योम लहरे आदि मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के साथ श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के नारायण मौर्य कोंडके व सोनू देवांगन ने संगठन के मुखिया एवं अधिवक्ता चितरंजय पटेल की अगुवाई में छपोरा और मालखरौदा के बीच अच्छा खासा कसरत किया परंतु पीड़ित महिला को राहत दिलाकर सब लोग खुशी का इजहार कर रहे थे।

Related Posts:

  • अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के अवसर पर जनपद सभा कक्ष में विधिक जागरूकता शिविर सम्पन्न
    अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के अवसर पर जनपद सभा कक्ष…
  • 628dc586-b80c-4f83-a849-e1d5ea9fc607
    पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष म दिनांक 15.05.24…
  • 6546a3db-8357-47c7-8a9d-603b6dd85e69
    राष्ट्रीय मानवाधिकार अऊ सामाजिक न्याय आयोग अऊ कलिंगा…
  • IMG-20260521-WA0700
    जमीन विवाद बर्बर मारपीट और पुलिस की कार्यप्रणाली पर…
  • WhatsApp Image 2025-10-27 at 16.18.10_17d060d4
    अखिल भारतीय प्रतिनिधि संगठन को लेकर उड़ीसा और…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in