• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर श्री रामगोपाल गर्ग (आईपीएस) के कर कमलों द्वारा आजमालखरौदा थाना अंतर्गत नवीन पुलिस चौकी सकर्रा का शुभारंभ

थाना मालखरौदा क्षेत्र के नागरिक एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार कई वर्षों से ग्राम सकर्रा में पुलिस चौकी की स्थापना किये जाने की मांग लगातार की जा रही थी। जनभावना के अनुरूप छत्तीसगढ़ की संवेदनशील सरकार द्वारा जनहित में सकर्रा में नवीन पुलिस चौकी की स्थापना की स्वीकृति प्रदान की गयी।

इसके पश्चात सक्ती पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (आईपीएस) द्वारा इस संबंध में सकारात्मक पहल करते हुए स्थल का चयन कर सकर्रा में नवीन पुलिस चौकी की व्यवस्था की तथा पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर श्री रामगोपाल गर्ग को शुभारंभ हेतु आमंत्रित किया, जिसके फलस्वरूप आज दिनांक 31.03.2026 को गरिमामय कार्यक्रम में चन्द्रपुर के माननीय विधायक श्री रामकुमार यादव एवं अन्य जनप्रतिनिधियों गणमान्य नागरिकों तथा सम्मानित मीडिया के बंधुओं की उपस्थिति में आज विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से सक्ती के जिलाधीश विकास कुमार टोपनो तथा जांजगीर के पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार शुक्ल उपस्थित रहे।

नवीन पुलिस चौकी के शुभारंभ कार्यक्रम में सकर्रा के सरपंच बरत लाल सूर्यवंशी, जनपद पंचायत के अध्यक्ष कवि वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल पटेल, क्षेत्र की जनपद सदस्य खीकबाई कमलेश मनहरण तथा सक्ती कांग्रेस अध्यक्ष रश्मि गबेल, पूर्णिमा चंद्रप्रकाश खुटे तथा अन्य जनप्रतिनिधि एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित थे।

सक्ती के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल, एसडीओपी श्रीमती भुवनेश्वरी पैकरा , मालखरौदा थाना प्रभारी प्रवीण राजपूत, नवीन चौकी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक कृष्णकुमार राठौर तथा आसपास के थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित थे।

पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर श्री रामगोपाल गर्ग द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रवासियों को इसके लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की तथा अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम का सफल संचालन सक्ती जिले के यातायात प्रभारी एवं पुलिस अधीक्षक के स्टेनो निरीक्षक श्री वाय.एन. शर्मा द्वारा किया गया।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2026-04-23 at 5.55.24 PM
    NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का…
  • WhatsApp Image 2026-04-29 at 10.06.45 PM (1)
    दोषमुक्ति के प्रकरणों पर समीक्षा मीटिंग का…
  • WhatsApp Image 2026-04-29 at 1.39.47 PM
    हत्या के प्रकरणों के अनुसंधान पर पुलिस अधिकारियों का…
  • WhatsApp Image 2026-05-06 at 8.23.09 PM
    *श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज…
  • WhatsApp Image 2026-03-30 at 6.44.19 PM (1)
    श्री माखनलाल पाण्डेय संयुक्त संचालक अभियोजन…

Primary Sidebar

Latest News

थाना जैजैपुर पुलिस की कार्यवाही घर छोडने के बहाने छेडछाड करने वाले आरोपी गिरफ्तार*

* स्कूल और घरों में चोरी करने वाले 4 आरोपियों को पकड़ने में थाना चांपा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

बदनाम करने की नीयत से अश्लील पोस्ट की धमकी, आरोपी गिरफ्तार थाना बलौदा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

*श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने ली रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक,🔹 अपराधों पर लगाम और पुलिसिंग को बेहतर बनाने के दिये निर्देश’ *

राष्ट्रीय स्वयं संघ के राष्ट्र प्रथम भाव से प्रभावित ममता का पराभव…आलेख: चितरंजय पटेल, अधिवक्ता उच्च न्यायालय

पद्मश्री फुलवासन का अपहरण… ट्रैफिक पुलिस की सजगता से वाहन सहित धरे गए ४ आरोपी…

बिर्रा क्षेत्र में जिओ नेटवर्क की समस्या से मोबाइल उपभोक्ता खासे परेशान

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क में चांपा अजय मधु अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया रोमांचक अनुभव मगरमच्छों के बीच प्रकृति से साक्षात्कार

थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम मधईपुर में चार घरों में हुए चोरी के मामले का पुलिस ने किया खुलासा

➡️ फर्जी बैंक छपोरा मामले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in