• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

ग्राम सकर्रा में नवीन पुलिस चौकी का शुभारंभ..

पुलिस शालीन हो पर पुलिसिंग का भय भी जरूरी…राम गोपाल गर्ग (आई जी) – मुख्य अतिथि

पुलिस का व्यवहार शालीन हो पर पुलिसिंग का भय भी हो ताकि समाज में कानून व्यवस्था बना रहे, यह उद्गार पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने ग्राम सकर्रा में नवीन पुलिस चौकी के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त करते हुए कहा कि अंचल वासियों की बहुप्रतीक्षित मांग आज इस पुलिस चौकी के अस्तित्व में आने से पूरी हुई जिसके लिए आप सभी स्थानीय जनों को बधाई एवं शुभकामनाएं।
जिला कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कहा कि नई चौकी के रूप आम जन को सुविधाएं मिलेगी परंतु पुलिस को समाज का सहयोग भी उतना ही आवश्यक है।


पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ने उम्मीद जाहिर किया कि यह पुलिस चौकी अंचल में अमन चैन का आधार बनेगा।
क्षेत्रीय विधायक रामकुमार यादव ने लोगों को नवीन पुलिस चौंकी के लिए जनता को बधाई देते हुए कहा कि हम सब मिलकर जनहित में जारी करें तो क्षेत्र का विकास सुनिश्चित है।
कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन के क्रम में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कविता की प्रतियों के साथ मुख्य अतिथि रामगोपाल गर्ग का अभिनंदन करते हुए कहा कि
समाज सेवा की भावना प्रेरित, और मन में देश भक्ति की चाह..।
विपदाओं में भी नहीं माना हार, पुलिस में नवाचार को बनाया सफलता की राह… ।।
तो वहीं राष्ट्रीय मानवाधिकार के पदाधिकारियों ने अभिनंदन पत्र और शाल भेंट कर मुख्य अतिथि रामगोपाल गर्ग का स्वागत किया।उदघाटन कार्यक्रम के मार्गदर्शक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल ने आयोजन में शामिल अतिथियों के साथ अंचल के लोगों का अभिनंदन करते हुए कहा कि आज आप सबके गरिमामय उपस्थिति से उदघाटन समारोह सफल हो रहा है तो वहीं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डा भुनेश्वरी पैकरा ने उपस्थित अतिथियों एवं लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम का सफल संचालन जिला यातायात निरीक्षक वाई एन शर्मा ने बेहतरीन अंदाज में किया।


इस अवसर पर जांजगीर पुलिस अधीक्षक विजय पांडे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, जिला पंचायत सदस्य पूर्णिमा चंद्रप्रकाश खूंटे, श्रीमती रश्मि गवेल ने भी संबोधित करते हुए क्षेत्रीय जनता को नवीन पुलिस चौकी की शुभारंभ पर बधाई दी।
इन पलों में जिले के सभी पुलिस थाना प्रभारी, मीडिया तथा जनप्रतिनिधि गण बड़ी संख्या में हाजिर रहे।

Related Posts:

  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • WhatsApp Image 2026-03-30 at 6.44.19 PM (1)
    श्री माखनलाल पाण्डेय संयुक्त संचालक अभियोजन…
  • WhatsApp Image 2026-03-31 at 9.01.33 PM
    पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर श्री रामगोपाल गर्ग…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2026-04-23 at 5.55.24 PM
    NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का…
  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…

Primary Sidebar

Latest News

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछा भांटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”

अघरिया समाज की बेटी संध्या नायक प्रदेश में अव्वल…

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के सम्मान और स्मरण का पर्व है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस…

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम, चंद्रपुर क्षेत्र से 01 जेसीबी और 04 ट्रैक्टर जप्त

आज दिनांक 03.05.26 को प्रातः लगभग 07:50 बजे कोरबा से सारंगढ़ जा रही एक यात्री बस ग्राम करनौद, थाना बिर्रा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।

रेलवे ट्रैक किनारे लाश मिली, कोरबा की घटना

ऽ आईपीएल मैचों में एप्स के माध्यम से सट्टा खेलाने वाले आरोपी

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in