• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

नन्दौर कला में दशहरा मेला का भव्य आयोजन: माता सारंगढ़हीन देवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धा का सैलाब

शक्ति। अंचल के सुप्रसिद्ध धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल नन्दौर कला में इस वर्ष भी नवरात्रि एवं दशहरा पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। आदि शक्ति मां सारंगढ़हीन देवी मंदिर में जहां शारदीय नवरात्रि के दौरान भक्ति का सैलाब उमड़ा, वहीं विजयादशमी के अवसर पर आयोजित भव्य दशहरा मेले और लकी ड्रा ने क्षेत्रवासियों को आकर्षित किया।
नवरात्र आयोजन के दौरान उच्च न्यायालय के अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने मंदिर के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आदि शक्ति मां सारंगढ़हीन देवी मंदिर इस अंचल के आदिवासियों की अधिष्ठात्री देवी हैं। उन्होंने बताया कि प्राचीन नरवर गढ़ के एक ओर जहां सुप्रसिद्ध शिव मंदिर स्थित है, वहीं दूसरी ओर नहर के तट पर माता सारंगढ़हीन साक्षात विराजमान हैं।


वर्ष 2007 में ग्रामवासियों द्वारा मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद से यहां अनवरत नवरात्रि पर्व पूरी भव्यता से मनाया जा रहा है। इस वर्ष मंदिर में श्रद्धा के 300 ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किए गए। इसके साथ ही राजेश राठौर, परमानंद, दिनेश एवं उनके साथियों द्वारा मंदिर परिसर व आसपास किया गया वृहद वृक्षारोपण इस धार्मिक स्थल को और भी आकर्षक बनाता है।
पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो प्राचीन नरवरगढ़
अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि पुरातत्व विभाग के नक्शे में 6वीं-7वीं शताब्दी के दरमियान तत्कालीन शासक ढोला-मारू द्वारा खाई के मध्य विकसित किया गया ‘नरवरगढ़’ ही कालांतर में नन्दौर कला एवं नन्दौर खुर्द के रूप में तब्दील हो गया। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस अत्यंत प्राचीन पुरातत्वीय एवं धार्मिक स्थल को एक बेहतर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना ग्रामवासियों के साथ-साथ जिला प्रशासन का भी प्रमुख दायित्व है।


धूमधाम से हुआ रावण दहन, लकी ड्रा में खुले भाग्य के ताले
पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेश राठौर ने बताया कि अंचल वासियों के अभूतपूर्व सहयोग से गत वर्षों की भांति इस साल भी भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव के दौरान आकर्षक रामलीला का मंचन और रावण दहन मुख्य आकर्षण रहे। मेले को और रोमांचक बनाने के लिए आयोजित किए गए लकी ड्रा के विजेताओं को मुख्य अतिथियों—पूर्व मंत्री मेघाराम साहू, पूर्व सरपंच अनिल राठौर और नगर पालिका शक्ति के पार्षद लाला सोनी के कर-कमलों से पुरस्कृत किया गया।


लकी ड्रा के मुख्य पुरस्कारों में प्रथम पुरस्कार (स्कूटी): गौरी भट्ट (कुसमुंडा), द्वितीय पुरस्कार (एलईडी टीवी): खुशी दुबे(अकलतरा), तृतीय पुरस्कार (वाशिंग मशीन): राकेश राठौर (निरीक्षक, जैजैपुर)
के अलावा कई अन्य विजेताओं को भी आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।
इस पूरे दशहरा उत्सव और लकी लॉटरी के भव्य आयोजन को सफल बनाने में ग्रामवासियों के साथ-साथ सेवानिवृत प्राचार्य आर. एन. राठौर, सी. एल. राठौर, सत्येंद्र राठौर, चंद्र शेखर राठौर, महेंद्र छोटू राठौर का विशेष योगदान रहा। वहीं ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती निर्मला सुरेन्द्र कुर्रे, जनपद सदस्य श्रीमती कृष्णा-लोचन राठौर, अर्जुन कुर्रे, प्रकाश राठौर (TI), लखन चौहान, महेंद्र मोचन राठौर, पुष्पा सुमन राठौर (पुलिस विभाग), राघवेन्द्र लाला राठौर, सुशील राठौर, धनीराम राठौर, द्वारिका राठौर (आर्मी) और टीआई भरत राठौर ने पूरे कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए व्यवस्था संभाली।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-10-17 at 5.25.45 PM
    आदि शक्ति मां सारंगढ़हीन देवी मंदिर नंदौरकला में…
  • b1df6efa-b5cd-4b77-8c6d-c1db340f6e3f
    सुबह हो या शाम… सबके जीवन म हे बस राम-राम-राम
  • WhatsApp-Image-2023-10-23-at-17.04.48
    गढ़ तोड़कर सबसे पहले तुषार में मनाया जाता है दशहरा पर्व
  • WhatsApp Image 2025-10-06 at 10.50.07_c1539378
    चाम्पा भालेराय मैदान दशहरा उत्सव बुराई पर अच्छाई की…
  • WhatsApp Image 2025-10-07 at 10.51.13_554372a8
    चाम्पा भालेराय मैदान दशहरा उत्सव बुराई पर अच्छाई की…
  • WhatsApp Image 2025-10-09 at 10.08.23_394d2ef6
    चाम्पा अधर्म पर धर्म असत्य पर सत्य की जीत विजय का…

Primary Sidebar

Latest News

सेवा सेतु पोर्टल से दो दिन में बना जाति प्रमाण-पत्र, भारती गुप्ता को मिली बड़ी राहत

करवाचौथ पर्व और चंदा मामा जी को अध्र्य देने का इंतजार चांपा मधु ऐरन अग्रवाल

24 घंटे के अंदर नकली नोट छापने एवं खपाने वाले आरोपी दोनों गिरफ्तार

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग का संयुक्त चेकिंग अभियान

07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

कत्तानुमा हथियार लेकर पामगढ़ क्षेत्र में लोगो को भयाक्रांत करने वाले युवक पर पामगढ़ पुलिस का शिकंजा

आम जगह पर लोहे का धारदार तलवार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

थाना चांपा पुलिस की अनूठी पहल स्कूली बच्चों को यातायात नियमों, साइबर अपराध एवं नशामुक्ति के प्रति किया गया जागरूक

मवेशियों के तस्करी के मामले में फरार चल रहे 02 आरोपियों को पकड़ने में थाना पामगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता

मिलनसार व्यक्तित्व के धनी लाल बहादुर पटेल …

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in