• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

आदि शक्ति मां सारंगढ़हीन देवी मंदिर नंदौरकला में नवरात्रि की धूम…

सुरम्य वादियों में नगर तट पर अवस्थित प्राचीन मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब…

अधिवक्ता चितरंजय पटेल

शक्ति जागरण के पर्व नवरात्रि के दरमियान श्रद्धालुजन जगत जननी जगदंबा भवानी की साधना- आराधना के साथ मनोकामना पूर्ति की आस लेकर जिले के प्राचीन मंदिर मां चंद्रहासिनी (चंद्रपुर), मां अष्टभुजी (अडभार) के साथ अब मां वैष्णो देवी (उल्दा) के दरबार में पदयात्रा करते हुए माथा टेकने पहुंचते हैं जबकि शक्ति नगर से मात्र 7 किलोमीटर की दूरी पर नरवरगढ़ (नंदौर कला) का प्राचीन आदि शक्ति मां सारंगढ़हीन देवी मंदिर आज भी अंचल के लोगों की नजर से ओझल है, यह बात आज मातारानी के दरबार में दर्शन करने पहुंचे राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग (विधि) के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताते हुए कहा कि नरवरगढ़ (नंदौर कला) को 6-7 वीं के मध्यकाल में तत्कालीन राजा ढोला मारू ने बसाया था तथा जो नरवरगढ़ से अब नंदौरकला के नाम से जाना जाता है तब इस गढ़ की सुरक्षा हेतु चारों ओर खाई थी जो हमेशा जल से भरा रहता था है पर अब समय बीतने के साथ खाई मात्र 4 फुट ही रह गया है।
इस संबंध में नन्दौर कला निवासी सेवानिवृत प्राचार्य रूपनारायण राठौर ने बताया कि गढ़ के बीच में राजा का महल स्थित था एवं महल के चारों ओर सुरक्षा हेतु गहरी खाई थी जो आज नन्दौर कला एवं नन्दौर खुर्द के बीच सीमा रेखा के रूप में दृष्टव्य है।
मां सारंगढ़हीन मंदिर परिसर के विकास के लिए प्रयासरत जनपद पंचायत शक्ति के पूर्व अध्यक्ष राजेश राठौर ने बताया कि भारतीय पुरातत्व विभाग में भी इसका परिचय मिलता है कि गढ़ के पश्चिम दिशा की ओर ऐतिहासिक शिव मंदिर है जिसका निर्माण छठवीं- सातवीं शताब्दी के मध्य में हुआ था जिसे महासमुंद जिले के सिरपुर मंदिर के समकालीन माना जाता है, उन्होंने आगे बताया कि शक्ति अंचल के इस प्राचीन देवी मंदिर के जीर्णोद्धार 2007 में कराया गया जो अब हरे भरे वृक्षों से आच्छादित एवं नहर तट पर अवस्थित आदि शक्ति मां सारंगढ़हीन देवी मंदिर अंचल के ग्रामीण क्षेत्र में लोगों के आस्था का केंद्र बना हुआ है जहां इस साल करीब 300 अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित किया गया है तथा आचार्य केशरी प्रसाद पांडे के द्वारा नवरात्र पूजन आरती किया जा रहा है तो वहीं 2006 से बैगा दल साय निषाद के साथ राधे केवट एवं श्रीराम कुर्रे के द्वारा मंदिर के देख-रेख के साथ माता सेवा की जा रही है तो वहीं नवरात्रि में प्रतिदिन सारंगढ़हीन माता सेवा संस्थान के द्वारा प्रतिदिन भंडारा महाप्रसाद का वितरण किया जा रहा है।
विदित हो कि महानवमी -मंगलवार को अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद जिला सक्ती परिवार आदि शक्ति मां सारंगढ़हीन देवी मंदिर परिसर में कन्या पूजन के साथ भोज कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-10-22 at 09.15.20_461c783b
    दिव्य दरबार, पेंड्रवां धाम पहुंचे उच्च न्यायालय…
  • 159051cd-be43-44ed-8c80-2a0cf4cfe2c3
    हिन्दू जागरण मंच के प्रयास से बरसते पानी में हनुमान…
  • WhatsApp Image 2026-04-05 at 3.31.36 PM
    मां चंद्रसेनी चंद्रहासिनी दर्शन का सौभाग्य प्राप्त चांपा
  • WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.00.35 AM
    मां चंद्रहासिनी, नाथल दाई ,का दर्शन परम सौभाग्य…
  • WhatsApp Image 2026-10-13 at 5.01.00 PM
    अड़भार मां अष्टभुजी का दिव्य दरबार अग्रवाल ऐरन…
  • WhatsApp Image 2026-03-24 at 9.38.52 AM
    अड़भार मां अष्टभुजी का दिव्य दरबार अग्रवाल ऐरन…

Primary Sidebar

Latest News

अमेराडीह के घटना घर म घुसिस ट्रक, कोनो के हताहत नई होये के खबर ,मामला सकती जिला के

सेवा सेतु पोर्टल से दो दिन में बना जाति प्रमाण-पत्र, भारती गुप्ता को मिली बड़ी राहत

करवाचौथ पर्व और चंदा मामा जी को अध्र्य देने का इंतजार चांपा मधु ऐरन अग्रवाल

24 घंटे के अंदर नकली नोट छापने एवं खपाने वाले आरोपी दोनों गिरफ्तार

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग का संयुक्त चेकिंग अभियान

07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

कत्तानुमा हथियार लेकर पामगढ़ क्षेत्र में लोगो को भयाक्रांत करने वाले युवक पर पामगढ़ पुलिस का शिकंजा

आम जगह पर लोहे का धारदार तलवार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

थाना चांपा पुलिस की अनूठी पहल स्कूली बच्चों को यातायात नियमों, साइबर अपराध एवं नशामुक्ति के प्रति किया गया जागरूक

मवेशियों के तस्करी के मामले में फरार चल रहे 02 आरोपियों को पकड़ने में थाना पामगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in