• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

रायपुर में ज्वेलरी कंपनी से 2.34 करोड़ का सोना लेकर फरार हुआ कर्मचारी…ऐसे खुला गबन का राज

रायपुर के सदरबाजार स्थित मनोहरमल एंड ज्वेलर्स कंपनी में करोड़ों रुपए के सोने के गबन का मामला सामने आया है। कंपनी का एक कर्मचारी करीब 2.34 करोड़ रुपए कीमत का 1495 ग्राम सोना लेकर फरार हो गया। हैरानी की बात यह है कि घटना का खुलासा करीब एक महीने बाद स्टॉक मिलान के दौरान हुआ।  जानकारी के मुताबिक, कंपनी संचालक सुरेश भंसाली की ज्वेलरी फर्म में बंधवापारा निवासी सूरज साहू पिछले 16 वर्षों से काम कर रहा था।

लंबे समय से काम करने के कारण उस पर पूरा भरोसा किया जाता था। बताया जा रहा है कि पिछले महीने उसने एक व्यापारी को दिखाने के लिए लॉकर से सोना निकाला था। व्यापारी को सोना दिखाने के बाद वह उसे वापस लॉकर में रखने के लिए अंदर गया, लेकिन आरोप है कि उसने सोना लॉकर में रखने के बजाय अपने बैग में रख लिया और बाद में दुकान से निकल गया।

घटना के बाद भी वह कुछ दिनों तक सामान्य तरीके से दुकान आता-जाता रहा, जिससे किसी को उस पर शक नहीं हुआ। करीब एक माह बाद जब दुकान में सोने का स्टॉक मिलान किया गया, तब 1495 ग्राम सोना कम मिला। इसके बाद कंपनी प्रबंधन ने कर्मचारियों से पूछताछ शुरू की और दुकान के CCTV फुटेज खंगाले गए। जांच में सूरज साहू बैग में सोना रखते हुए नजर आया।

फुटेज सामने आने के बाद से आरोपी कर्मचारी दुकान नहीं लौटा है। बताया जा रहा है कि वह अपने घर से भी गायब है। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने गबन का केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

13 अप्रैल को स्टॉक मिलान के दौरान सोने के जेवर कम पाए गए। जांच करने पर कुल 1495 ग्राम 670 मिलीग्राम सोना गायब मिला। कारोबारी ने दुकान के सभी कर्मचारियों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने कोई जानकारी नहीं दी। इसके बाद दुकान में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • Untitled-1 copy
     जांजगीर-चांपा में 4714 क्विंटल धान गायब, 1.46 करोड़…
  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…
  • WhatsApp Image 2026-04-03 at 2.39.03 PM
    ग्राम खपरी दोहरे अंधे हत्या कांड की गुत्थी 48 घंटे…
  • 13-3
    महासमुंद में बड़ी कार्रवाई: कार से 9.17 करोड़ के…

Primary Sidebar

Latest News

गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने सक्ती पुलिस ने आयोजित की शांति समिति की बैठक

असली जैसी चमक, नकली थी खनक! 25 साल से बना रहे थे नकली सिक्के, 70 करोड़ के नेटवर्क ने उड़ाए होश

मोबाईल एवं नगदी रकम चोरी करने वाला आरोपी सक्ती पुलिस के हत्थे चढ़ा

त्वरित पुलिस रेस्क्यू: गेमन पुल में महिला के बहने की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस ने मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू शुरू किया।

राधाकृष्ण मंदिर, ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में गणेशोत्सव की धूम

BDG’ऑनलाईन सट्टा ऐप के जरिए अवैध कारोबार चलाने वाले अंतर जिला/स्थानीय नेटवर्क का पर्दाफ़ाश

मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय जी नेतृत्व में पूरे छत्तीसगढ़ में 14 अगस्त से 2 फरवरी तक सायबर जागृति का अभियान चलाया जा रहा है

नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, बाजार में खपाए 70 करोड़ से ज्यादा के नकली सिक्के

किसान के घर से चुराई खाद की बोरी, गांव वालों ने चोरों को दी अनोखी सजा, कंधे पर बोरी लादकर ढोल-नगाड़े के साथ गांव में घुमाया

गणेश उत्सव के मद्देनजर थाना बाराद्वार में शांति समिति की बैठक आयोजित

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in