
जिला संवाददाता डॉ राम कुमार मनहर जिला शक्ति
जैजैपुर/बेलादुला, जैजैपुर क्षेत्र के ग्राम मुक्ता की छात्रा भूमिका महिलांगे ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। भूमिका ने शासकीय हाई स्कूल मुक्ता से दसवीं की परीक्षा में 94 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की है।

विशेष बात यह रही कि उन्होंने गणित विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। लोकनाथ महिलांगे की बेटी भूमिका की इस सफलता से परिवार के साथ-साथ ग्राम पंचायत मुक्ता में भी खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि भूमिका की यह उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी। शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष किशन जांगड़े एवं अमृत गिरी गोस्वामी सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने भूमिका को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।











