• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

RBI हा कारिस बड़े ऐलान: जारी होही 5000 रुपया के नावा नोट

5000 New Note : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) जल्द ही पांच हजार का चमचमाता नोट जारी करने वाला है. जब से लोगों ने इस खबर को सुना है, वे सच में हैरान हो गए है. क्योंकि आरबीआई ने हाल ही में दो हजार रुपये के नोट वापस ले लिए हैं. ऐसे में पांच हजार का नया नोट जारी करना लोगों को परेशान कर रहा है.

सोशल मीडिया पर प्रचलित इस खबर से लोग जिज्ञासु हो गए हैं. बता दें, वर्तमान में भारत में सबसे बड़ा नोट 500 का है. इसके अलावा, 200, 100, 50, 50 और 10 रुपये के नोट भारत में प्रचलित है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस खबर से व्यापारी वर्ग और बड़ा लेनदेन करने वाले लोगों के बीच चर्चाएं शुरु हो गई है.

5000 New Note: आजादी के बाद 10 हजार रुपये का नोट भी हुआ था जारी

बता दें, देश की आजादी के बाद पांच हजार और 10 हजार रुपये के नोट जारी किए गए थे. 1954 में एक हजार रुपये के नोट जारी हुए थे. साल 1978 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने एक हजार, पांच हजार और 10 हजार रुपये के नोटों को चलन से हटा दिया है. भ्रष्टाचार और काले धन पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने ये फैसला किया था. आकाशवाणि से सरकार ने ये घोषणा की थी.

5000 New Note: खबर पूरी तरह से फर्जी है

न्यूजनेशन आपको बता रहा है कि सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा एकदम फर्जी है. RBI ने ऐसा कोई फैसला नहीं किया है. यह खबर पूरी तरह से झूठी है. इसका कोई आधार नहीं है.

5000 New Note: आरबीआई ने क्या कहा

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने मामले में कहा कि पांच हजार रुपये का कोई भी नोट जारी करने की कोई भी योजना नहीं है. बड़े मूल्यवर्ग के नए नोटों को जारी करने के मूड में RBI नहीं है. RBI का कहना है कि देश की वर्तमान मुद्रा व्यवस्था देश की आर्थिक जरूरतों के लिए पर्याप्त है. बड़े बदलाव की कोई आवश्यकता नहीं है.

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • बड़े मूल्य के नोट प्रचलन से बाहर होना लोकतंत्र में लोकहित का संदेश है जो स्वागतेय है... अधिवक्ता चितरंजय पटेल
    बड़े मूल्य के नोट प्रचलन से बाहर होना लोकतंत्र में…
  • b1df6efa-b5cd-4b77-8c6d-c1db340f6e3f
    सुबह हो या शाम… सबके जीवन म हे बस राम-राम-राम
  • Untitled-1 copy
    सड़क दुर्घटना म घायल मन के मदद करे के अब मिलही 25…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • Untitled-1-copy-1
    निधन सुचना रोहित बाई कुर्रे

Primary Sidebar

Latest News

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछा भांटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”

अघरिया समाज की बेटी संध्या नायक प्रदेश में अव्वल…

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के सम्मान और स्मरण का पर्व है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस…

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम, चंद्रपुर क्षेत्र से 01 जेसीबी और 04 ट्रैक्टर जप्त

आज दिनांक 03.05.26 को प्रातः लगभग 07:50 बजे कोरबा से सारंगढ़ जा रही एक यात्री बस ग्राम करनौद, थाना बिर्रा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।

रेलवे ट्रैक किनारे लाश मिली, कोरबा की घटना

ऽ आईपीएल मैचों में एप्स के माध्यम से सट्टा खेलाने वाले आरोपी

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in