• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

महतारी वंदन की राशि आने का संदेश आते ही खिल उठता है रेखा का चेहरा

प्रमोद कुमार सोनवानी

गौरेला पेंड्रा मरवाही। मोबाइल पर महतारी वंदन की राशि आने का संदेश आते ही रेखा कैवर्त का चेहरा खिल उठता है। हर महीने समय पर राशि का इंतजाम हो जाने से बच्चों का ट्यूशन फीस और फाल-अस्तर की खर्च से रेखा चिंतामुक्त हो गई है। गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर रही 42 वर्षीय रेखा गौरेला विकासखण्ड के ग्राम सारबहरा की निवासी है। एकमात्र छोटे से टेलरिंग की दुकान के भरोसे घर गृहस्थी का काम चला रही रेखा को जब से महतारी वंदन की राशि मिलना शुरू हुआ है, उनके जीवन में नई खुशहाली का संचार हुआ है। महतारी वंदन योजना के बारे में पूछने पर रेखा का कहना है कि हमने कभी सोचा भी नहीं था कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी हम जैसे गरीब महिलाओं को आर्थिक सहायता के रूप में हर महीने एक-एक हजार रूपए सीधे उनके खाते में डालेंगे, लेकिन उन्होंने महिलाओं के प्रति जो सम्मान दे रहे हैं वह बहुत ही सराहनीय है। मैं मुख्यमंत्री जी का बहुत आभारी हूं और उनका धन्यवाद करती हूं। रेखा की तीन पुत्री और एक पुत्र है, सभी पढ़ाई कर रहे हैं। पहले वे घरेलू खर्चे को लेकर तनावग्रस्त रहती थी, अब बच्चों की फीस के साथ-साथ दुकान में अस्तर-फाल खरीदने के लिए पैसे की व्यवस्था हो जाने से तनावमुक्त हो गयी हैं।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2024-12-17 at 10.00.27 AM
    गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : महतारी वंदन की राशि से…
  • 3d3b530f-3beb-4368-9a41-4f9240affeea
    थाना चांपा क्षेत्र के गणेश मोबाइल शॉप म रात्रि के…
  • Untitled-1 copy
    छत्तीसगढ के वेदांता पावर प्लांट सक्ती में दर्दनाक…
  • 202281d9-f7fc-4389-9b6b-1a0a3e4feb01
    महतारी वंदन की राशि का उपयोग सब्जी-बाड़ी में लगाकर…
  • WhatsApp Image 2026-04-08 at 12.10.26 PM
    सफलता की कहानी
  • WhatsApp Image 2025-08-17 at 09.08.24_b5898e0b
    दही हांडी महोत्सव आज़ ! ब्रज मंड़ल की तर्ज पर…

Primary Sidebar

Latest News

06 लीटर महुआ शराब के साथ 01 आरोपी गिरफ़्तार

करंट से उठी आग में जिंदा जलकर मौत: खंबे से टूटकर लटक रहा था तार, चपेट में आकर गई बाइक सवार की जान

Kharod News : खरौद में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में हुआ ‘छत्तीसगढ़ी कबि सम्मेलन’, छत्तीसगढ़िया अंदाज में कवियों ने कराया काव्य रसपान, आयोजन का रहा यह तीसरा वर्ष…

दिव्य दरबार की रामकथा में पहुंचे विधायक रामकुमार यादव एवं अधिवक्ता चितरंजय पटेल…

श्री आंजनेय वार्ष्णेय,(भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ का केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति स्थानांतरण पर रेंज स्तरीय गरिमामयी विदाई समारोह का आयोजन।🔹 श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज एवं कार्यालय में पदस्थ अधि0/कर्म0 द्वारा दी गई आत्मीय विदाई।

14 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार बलौदा पुलिस की कार्यवाही

मुख्य मंत्री विष्णु देव साय …..

फोटो एडिट कर वायरल करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

45 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ परिवहन करते हुए आरोपी गिरफ्तार थाना चांपा पुलिस की कार्यवाही

नाबालिक बालिका से अनाचार करने के मामले में आरोपी को चंद घंटे में किया गिरफ्तार थाना पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in