• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को “विष्णु की पाती” का किया जा रहा वितरण

महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने प्रचार रथ को कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

प्रमोद कुमार सोनवानी, मरवाही

गौरेला पेंड्रा मरवाही। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार के सुशासन का एक साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जीपीएम जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को सम्मानित किया जा रहा है और उन्हें विष्णु की पाती का वितरण भी किया जा रहा है। इस दौरान उन्हें महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है, जिससे वे योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने दो प्रचार रथों को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार रथ से योजनाओं की जानकारी के साथ ही एलईडी टीवी स्क्रीन पर डिसप्ले के माध्यम से विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लोगों की सफलता की कहानियां दिखाई जा रही है। प्रचार रथ के माध्यम से महतारी वंदन, मुख्यमंत्री कन्या विवाह, मुख्यमंत्री बाल संदर्भ, पोषण पुनर्वास एनआरसी, प्रधानमंत्री मातृ वंदना, सुकन्या समृद्धि, नोनी सुरक्षा, महिला जागृति शिविर, पूरक पोषण आहार, छत्तीसगढ़ महिला कोष, सक्षम योजना, दिशा दर्शन आदि योजनाओं के बारे में लोगों को बताया जा रहा है।

Related Posts:

  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2024-12-18 at 11.02.48 AM
    सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किसान…
  • WhatsApp Image 2025-05-27 at 4.54.35 PM (1)
    सुशासन तिहार: ग्राम पंचायत दतौद के समाधान शिविर म…
  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…
  • WhatsApp Image 2025-05-22 at 4.12.41 PM
    जनसमस्याओं के समाधान सेती निरंतर प्रयासरत विधायक…

Primary Sidebar

Latest News

06 लीटर महुआ शराब के साथ 01 आरोपी गिरफ़्तार

करंट से उठी आग में जिंदा जलकर मौत: खंबे से टूटकर लटक रहा था तार, चपेट में आकर गई बाइक सवार की जान

Kharod News : खरौद में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में हुआ ‘छत्तीसगढ़ी कबि सम्मेलन’, छत्तीसगढ़िया अंदाज में कवियों ने कराया काव्य रसपान, आयोजन का रहा यह तीसरा वर्ष…

दिव्य दरबार की रामकथा में पहुंचे विधायक रामकुमार यादव एवं अधिवक्ता चितरंजय पटेल…

श्री आंजनेय वार्ष्णेय,(भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ का केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति स्थानांतरण पर रेंज स्तरीय गरिमामयी विदाई समारोह का आयोजन।🔹 श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज एवं कार्यालय में पदस्थ अधि0/कर्म0 द्वारा दी गई आत्मीय विदाई।

14 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार बलौदा पुलिस की कार्यवाही

मुख्य मंत्री विष्णु देव साय …..

फोटो एडिट कर वायरल करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

45 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ परिवहन करते हुए आरोपी गिरफ्तार थाना चांपा पुलिस की कार्यवाही

नाबालिक बालिका से अनाचार करने के मामले में आरोपी को चंद घंटे में किया गिरफ्तार थाना पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in