• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

सुशासन तिहार: ग्राम पंचायत दतौद के समाधान शिविर म शामिल होइन हे जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कलेक्टर संग जनप्रतिनिधि मन

ग्राम पंचायत दतौद में पहुंचा सुशासन तिहार, शिविर में हुआ जनसमस्याओं का त्वरित समाधान

मोटराइज्ड ट्राइसाइकल, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड से हितग्राही हुए लाभान्वित

 सक्ती, 27 मई 2025// छत्तीसगढ़ शासन की अभिनव पहल ‘सुशासन तिहार’ प्रदेश में पारदर्शी, संवेदनशील एवं जवाबदेह प्रशासन की दिशा में एक सशक्त प्रयास सिद्ध हो रहा है। इसके अंतर्गत आयोजित समाधान शिविरों के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत जैजैपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत दतौद के हायर सेकेंडरी स्कूल ग्राम मे समाधान शिविर का आयोजन किया गया। 
 ग्राम पंचायत दतौद में आयोजित समाधान शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी 
कीर्तन चंद्रा,
 जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा परदेशी खूंटे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कमल किशोर पटेल, कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो, जनपद पंचायत सीईओ सुश्री वर्षारानी चिकनजूरी  सहित जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलो का अवलोकन कर अधिकारियों से सुशासन तिहार में प्राप्त मांगों और शिकायतों के निराकरण की जानकारी ली एवं प्राथमिकता के साथ सभी आवेदनों का निराकण करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही समाधान शिविर मे कलेक्टर ने शिविर मे पहुंचे सभी आवेदकों की मांग और समस्या को गंभीरता से सुना एवं संबंधित अधिकारी को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम मे जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कमल किशोर पटेल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इसी क्रम में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने शिविर में आमजनता को संबोधित करते हुए कहा कि आमजनों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करना और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करना ही सुशासन तिहार का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन का यह बहुत ही अच्छा अभिनव पहल है। कलेक्टर श्री तोपनो ने संबोधित करते हुए सभी विभागों के अधिकारियों को उनके विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करते हुए ज्यादा से ज्यादा पात्र  हितग्राहियों को लाभान्वित करने कहा। शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी, मोटराइज्ड ट्राइसाइकल, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड सहित हितग्राहीमूलक सामग्रियों का भी वितरण किया। समाधान शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा विभागवार प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी आवेदकों को दी गई तथा शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियो को लाभान्वित भी किया गया।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…
  • WhatsApp Image 2025-05-22 at 4.12.41 PM
    जनसमस्याओं के समाधान सेती निरंतर प्रयासरत विधायक…
  • 8a76a906-a7c1-4eff-85d9-6f95771d3656
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
  • जनदर्शन में कलेक्टर को अपनी समस्याएं बताने दूर-दूर के गांव से पहुंच रहे ग्रामीण  जनदर्शन में आज कुल 26 आवेदन हुए प्राप्त
    जनदर्शन में कलेक्टर को अपनी समस्याएं बताने दूर-दूर…

Primary Sidebar

Latest News

➡️ फर्जी बैंक छपोरा मामले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछा भांटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”

अघरिया समाज की बेटी संध्या नायक प्रदेश में अव्वल…

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के सम्मान और स्मरण का पर्व है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस…

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम, चंद्रपुर क्षेत्र से 01 जेसीबी और 04 ट्रैक्टर जप्त

आज दिनांक 03.05.26 को प्रातः लगभग 07:50 बजे कोरबा से सारंगढ़ जा रही एक यात्री बस ग्राम करनौद, थाना बिर्रा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in