• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

महाशिवरात्रि के शिव बारात म १२ ज्योतिर्लिंग के होही दर्शन…

सक्ती की शिव बारात इस बार सामाजिक समागम का महा कुंभ…

अधिवक्ता चितरंजय पटेल

महा शिवरात्रि के पावन अवसर पर सक्ती नगर में परंपरागत भव्य शिव बारात धूमधाम से निकली जाएगी उक्त जानकारी शिव बारात समिति के अध्यक्ष राज कुमार अग्रवाल (राजू) ने आज सर्व समाज के लोगों को सपरिवार शिव बारात में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
विदित हो कि नगर की विख्यात शिव बारात इस बार सामाजिक समरसता के स्वरूप में नजर आएगा क्योंकि इस बार ज्योतिर्लिंग की भव्य झांकियों के साथ संगीत मय भजन कीर्तन के साथ विभिन्न समाज के हर_नारी शोभा यात्रा के रूप में शिव बारात को सामाजिक समागम का स्वरूप प्रदान करेंगे।
साथ ही अघोरी समुदाय के लोग एक रथ में सवार होकर संगीतमय झांकी के साथ अपना भव्य प्रदर्शन करते नजर आयेंगे तो वहीं आसमान में विचरण करते हुए विशाल वीर बजरंग बली ड्रोन में सवार हो कर मानो शिव बारात का निरीक्षण करते नजर आएंगे,जो लोगों के बीच अचरज के साथ नयनाभिराम दृश्य का पहली बार अंचल के लोग दीदार कर सकेंगे।इस संबंध में शिव बारात समिति से जुड़े उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि इस बार शिव बारात में सामाजिक संगम रूपी कुंभ में लोग आनंद की डुबकी लगाएंगे जिसके लिए माह बार से आयोजन समिति के अध्यक्ष राजू अग्रवाल, सचिव मनीष कथूरिया, कोषाध्यक्ष मुकेश बंसल के साथ श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार, गायत्री परिवार, चंद्रपुर पदयात्रा समिति आदि धार्मिक संगठनों के साथ सर्व समाज संतान सक्रिय हैं तथा आयोजन समिति ने समाज प्रमुखों के माध्यम से श्रद्धालुओं को शिव बारात में सपरिवार शामिल होने का आग्रह किया है।
अब की बार शिव बारात शाम ४ बजे रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होकर सामुदायिक भवन में विसर्जित होगी जहां शिव पार्वती का विवाह संपन्न होने के साथ भंडारा में लोग भोग प्रसाद ग्रहण करेंगे। निश्चित रूप से लोग शिव बारात के नए संकल्पना को लेकर उत्साहित हैं।

Related Posts:

  • fd23fd6a-8e20-4b04-9e59-beb0fbabfc12
    महाशिवरात्रि की शिव बारात में १२ ज्योतिर्लिंग के हुए दर्शन
  • b1df6efa-b5cd-4b77-8c6d-c1db340f6e3f
    सुबह हो या शाम… सबके जीवन म हे बस राम-राम-राम
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2026-06-29 at 2.00.23 PM (1)
    कबीर प्राकट्य दिवस पर पनिका मानिकपुरी समाज ने निकाला…
  • WhatsApp Image 2025-07-09 at 12.08.52_70a140de
    जगन्नाथ के भात को जगत पसारथ हाथ !
  • 08cf9e44-0618-451b-b755-4ebb7de90163
    प्रकाशरोग मुक्त करने के साथ मानव मन को सबल बनाता है…

Primary Sidebar

Latest News

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in