• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

LPG cylinder e-KYC Deadline: LPG ग्राहकों के लिए बड़ी राहत, सरकार ने बढ़ाई e-KYC की डेडलाइन

LPG गैस सिलेंडर ग्राहकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। आधार आधारित LPG e-KYC की आखिरी तारीख (LPG cylinder e-KYC Deadline) को बढ़ा दी गई है। पहले ग्राहकों को 16 अगस्त तक e-KYC पूरा करना था। लेकिन अब यह समय बढ़ागर 23 अगस्त कर दिया गया है। जिन लोगों ने अभी तक e-KYC नहीं कराया है उन्हें फिलहाल गैस कनेक्शन बंद होने की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन तय समय में प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है, क्योंकि देरी होने पर LPG सिलेंडर मिलने में परेशानी हो सकती है।

इस तारीख तक पूरा करें e-KYC

LPG कंपनियां लंबे समय से ग्राहकों से आधार वेरिफिकेशन पूरा करने की अपील कर रही हैं। पहले इसकी डेडलाइन 16 अगस्त रखी गई थी। स्वतंत्रता दिवस और लगातार छुट्टियों के कारण कई ग्राहक समय पर प्रक्रिया (LPG cylinder e-KYC Deadline) पूरी नहीं कर पाए। ऐसे ग्राहकों को राहत देते हुए अब e-KYC की समय सीमा 23 अगस्त कर दी गई है। इसलिए जिन उपभोक्ताओं की KYC अभी बाकी है, उन्हें इस मौके का फायदा उठाकर जल्द e-KYC प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए।छुट्टियां व मौसमी आयोजन

KYC नहीं कराने पर क्या होगा?

कई ग्राहकों के मन में सवाल है कि 23 अगस्त तक e-KYC नहीं कराने पर क्या गैस कनेक्शन बंद (LPG cylinder e-KYC Deadline) हो जाएगा। फिलहाल ऐसा नहीं है। हालांकि, e-KYC पूरी नहीं होने पर LPG सिलेंडर घरेलू दर पर मिलने में परेशानी हो सकती है। यानी बिना KYC वाले ग्राहकों को सिलेंडर के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है। इसलिए आखिरी तारीख का इंतजार करने के बजाय समय रहते e-KYC करा लेना बेहतर रहेगा।

घर बैठे भी कर सकते हैं e-KYC

LPG cylinder e-KYC Deadlineके लिए हर ग्राहक को गैस एजेंसी जाने की जरूरत नहीं है। इंडेन ग्राहक IndianOil ONE ऐप के जरिए आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन से प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। भारतगैस ग्राहक HelloBPCL और HP गैस ग्राहक HP Pay ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर ऑनलाइन KYC में परेशानी हो तो ग्राहक अपने LPG वितरक के पास जाकर भी e-KYC करा सकते हैं। इससे प्रक्रिया आसानी से पूरी की जा सकती है।

Related Posts:

  • Bharat-Indane-and-HP-gas-agency-in-Kuchinda
    LPG Gas E KYC Update: ई-केवाईसी नहीं तो गैस सिलेंडर…
  • LPG-gas-860x484
    गैस रिफिल कराने अचानक जागे छत्तीसगढ़ के लोग! एक ही…
  • Transparent_cylinder_1786939665-1024x576
    रायपुर में लॉन्च हुआ 10 किलो का कंपोजिट LPG सिलेंडर,…
  • WhatsApp-Image-2026-03-17-at-08.17.44
    LPG की किल्लत कम होने लगी, सरकार के 10 बड़े कदमों से…
  • IMG_LPG_BOTTLING_PLANT_I_2_1_4QASS318
    LPG की झंझट खत्म , मोदी सरकार का नया गैस नियम लागू,…
  • df63e6b7-182a-491a-8e27-4e7dd861c6de
    गैस कनेक्शनधारी ई केवाईसी करा सकते हैं 31 तक, अन्यथा…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in