
2 लाख 53 हजार 700 लोग लिए हुए हैं घरेलू कनेक्शन
जिले में 2 लाख 53 हजार 777 से अधिक लोगों के द्वारा घरेलू गैस कनेक्शन लिया गया है। इनमें से 2 लाख 14 हजार 500 से अधिक ग्राहक अपने घरेलू कनेक्शन का ई केवाईसी करा चुके हैं जबकि अभी भी 39 हजार से अधिक ग्राहकों का ई केवाईसी लंबित है। किसके कारण उन्हें गैस रिफलिंग कराने में परेशानी होगी।
गौरतलब है कि घरेलू गैस सिलेंडर कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए ईकेवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है। बगैर ई केवाईसी कराये उन्हें गैस सिलेंडर मिलने में बड़ी परेशानी होगी। जिले के 2 लाख 53 हजार 777 से अधिक उपभोक्ताओं के घरेलू गैस कनेक्शन ई केवाईसी किए जाने का टारगेट मिला हुआ है।
जिसके तहत विभाग द्वारा 2 लाख 14 हजार 500 उपभोक्ताओं का ई केवाईसी कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि अभी भी 39 हजार से अधिक ग्राहकों का ई केवाईसी कार्य अभी भी पेंडिंग है। ऐसे में ई केवाईसी नहीं होने की स्थिति में ग्राहकों को घरेलू गैस सिलेंडर रिपेयरिंग कराने में परेशानी होगी या फिर समय पर ई केवाईसी नहीं होने पर गैस सिलेंडर पाने से वंचित हो सकते हैं। जिले में बड़े पैमाने पर
लोगों के द्वारा घरेलू गैस कनेक्शन लिए हुए हैं ताकि अपने घरों की रसोई व्यवस्थित ढंग से संचालित कर सके इधर समय पर सत्यापन कार्य नहीं हो पाने की स्थिति में घरेलू कनेक्शन लेने वाले ग्राहकों की दिक्कतें बढ़ गई है। इस तरह की समस्या पामगढ़, अकलतरा, शिवरीनारायण, बलौदा, नवागढ़, सारागांव क्षेत्र के हो रही है।
जरूरी है ई केवाईसी
घरेलू गैस कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए ई केवाईसी अनिवार्य कर दिया गया है। नहीं होने पर ग्राहकों की दिक्कतें बढ़ेगी। इस संबंध में दिशा निर्देश भी जारी किया गया है।











