• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

JSW प्लांट के स्क्रेप एरिया से लोहे की प्लेट चोरी करने वाला आरोपी मुलमुला पुलिस की गिरफ्त में मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दबोचा, चोरी की लोहे की प्लेट बरामद

जिले के थाना मुलमुला क्षेत्र अंतर्गत नरियरा स्थित JSW प्लांट के CHP स्क्रेप एरिया से लोहे की प्लेट सहित अन्य स्क्रेप सामग्री चोरी करने के मामले में मुलमुला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 01 नग लोहे की प्लेट, कीमत लगभग ₹10,000 बरामद की गई है।

मामले में प्रार्थी अश्वनी कुमार बंजारे द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि CHP स्क्रेप एरिया, JSW प्लांट में रखे लोहे के कॉलम स्पेश प्लेट, गैसेंट प्लेट, स्क्रेप्ड मटेरियल एवं एलईडी लाइट सहित कुल करीब ₹85,000 की सामग्री को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। रिपोर्ट पर थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 398/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मुखबिर की सूचना से आरोपी तक पहुंची पुलिस

विवेचना के दौरान 29 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भैसो निवासी प्रियांशु साहू चोरी का सामान बेचने की फिराक में बनाहिल की ओर ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने बनाहिल चौक पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपी ने नरियरा CHP स्क्रेप एरिया, JSW प्लांट से अपने साथी उमेश जायसवाल के साथ लोहे की प्लेट चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर अमर तालाब के पास छिपाकर रखी गई 01 नग लोहे की प्लेट कीमत ₹10,000 बरामद कर विधिवत जब्त की गई।

आरोपी प्रियांशु साहू, पिता महेन्द्र पाल साहू, उम्र 21 वर्ष, निवासी भैसो वार्ड क्रमांक 11, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा को दिनांक 29.09.26 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक शिवानंद सिंह, थाना प्रभारी मुलमुला एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2025-09-06 at 13.04.55_62d5a543
    जगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़👉 खड़े ट्रकों से…
  • WhatsApp Image 2026-08-25 at 5.19.16 PM
    डीजे सामान चोरी करने वाले 6 आरोपी महज़ 24 घंटे के…
  • WhatsApp Image 2026-05-06 at 7.56.41 PM
    * स्कूल और घरों में चोरी करने वाले 4 आरोपियों को…
  • Untitled-1 copy
    छत्तीसगढ के वेदांता पावर प्लांट सक्ती में दर्दनाक…
  • WhatsApp Image 2026-04-03 at 2.39.03 PM
    ग्राम खपरी दोहरे अंधे हत्या कांड की गुत्थी 48 घंटे…

Primary Sidebar

Latest News

मिलनसार व्यक्तित्व के धनी लाल बहादुर पटेल …

ऑपरेशन बाज के तहत जांजगीर -चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 04 स्थायी वारंटियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

दीपावली धमाका महा त्यौहार ऑफर

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 180वीं महाआरती में पंडित तपेश शर्मा हुए शामिल*

सार्वजनिक स्थान पर तलवारनुमा हथियार लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

बेलादुला के 90 वर्षीय छोटू लाल देवांगन का निधन

संस्कृत के आदि कवि महर्षि वाल्मीकि सामाजिक समरसता व समानता के प्रतीक:

आम लोगों के प्रयासों को जानने और उनके योगदान को नमन करने की तीर्थयात्रा है मन की बात… प्रधानमंत्री

रायगढ़ की 268 ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त बनाने की तैयारी, 27 नवंबर को होगी विशेष ग्राम सभा

बावन परी का दाव लगाते 03 जुआडी चढे मुलमुला पुलिस के हत्थे

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in