• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

NH मार्ग में लापरवाही पूर्वक वाहन खड़े करने वाले 15 चालकों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

  • विशेष अभियान में ट्रेलर वाहन जब्त, चालकों को किया गिरफ्तार, जिसके विरुद्ध धारा 285 BNS के तहत मामला दर्ज
  • सड़क सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए, लापरवाही पूर्वक NH,SH और मुख्य रोड में खड़ा करने वालो वाहन चालकों के विरूद्ध की जा रही है कार्यवाही

जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग पर लापरवाही पूर्वक भारी वाहन खड़े कर दुर्घटना का कारण बनने वाले चालकों के विरुद्ध जांजगीर -चांपा पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देश पर चलाए गए 03 दिवसीय विशेष अभियान के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिना संकेतक, रिफ्लेक्टर एवं वैध कारण के खड़े 15 ट्रेलर वाहनों को जब्त कर उनके चालकों को गिरफ्तार किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार के नेतृत्व में अकलतरा, जांजगीर एवं चांपा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्गों पर लगातार जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान कई ट्रेलर चालक सड़क किनारे बिना किसी सुरक्षा संकेतक के वाहन खड़े किए मिले, जिससे विशेषकर रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ रही थी। पुलिस ने सभी वाहनों को जब्त करते हुए चालकों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 285 के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए तथा आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।

        अपील 

राष्ट्रीय राजमार्ग रोड में लापरवाही पूर्वक से वाहन खड़ा करना एक गंभीर सड़क हादसे का कारण बन सकता है। ऐसे मामलों में आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

सभी वाहन चालकों से अपील की है कि हाईवे रोड पर वाहन खड़ा न करे, वाहनों में पार्किंग लाइट, रिफ्लेक्टर एवं चेतावनी त्रिकोण (वार्निंग ट्रायंगल) का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा बिना वैध कारण सड़क पर वाहन खड़ा करने से बचें। अन्यथा नियमानुसार धारा 285 के तहत कार्रवाई करते हुए वाहनों को जप्त किया जावेगा।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-08-17 at 19.22.01_cab1eb26
    👉थाना बम्हनीडीह क्षेत्र के ग्राम पिपरदा के पास रोड…
  • ea6a18e2-606d-4d60-8f30-50fb40a9f404
    हेलमेट जागरूकता मोटरसाइकल रैली के संग 36 वा…
  • 634684f0-92c7-44d3-b51b-f73126c16bee
    36 वा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महिना 2025 के कार्यक्रम…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • 8676971a-6b34-4e48-9475-b83db8a73fa4
    ट्रेलर वाहन चालक ल करिस गिरफ्तार थाना बलौदा पुलिस के…
  • WhatsApp Image 2026-06-16 at 11.03.14 AM
    सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात जांजगीर पुलिस…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in