• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

कुटुंब प्रबोधन गतिविधि के तत्वाधान में नंद बाग में कार्यक्रम का आयोजन

शेखर नायक
रायगढ़ :- कुटुंब प्रबोधन गतिविधि रायगढ़ नगर के तत्वाधान में विगत 5 सितंबर को नंद बाग में कुटुंब प्रबोधन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया ।

जिसमें मध्य प्रदेश के सुप्रसिद्ध महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 राधे राधे बाबा जी महाराज बतौर विशेष अतिथि शामिल हुए। श्री राधे बाबा जी राज्य मंदिर सलाहकार समिति के अध्यक्ष एवम मध्य प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त विशेष अतिथि भी है। कार्यक्रम के दौरान 100 परिवारों का एकत्रीकरण किया गया था, जिसका मूल उद्देश्य सभी परिवारों का आपस में वसुधैव कुटुंबकम की भावना जागृत करना था। आयोजन के दौरान सभी परिवारों ने बढ़ चढ़ कर खेल, प्रश्न उत्तर की प्रतिस्पर्धा, गीत संगीत में अपनी भागीदारी निभाई। तत्पश्चात पूज्य पाद श्री महा मंडलेश्वर बाबा जी का आशीर्वचन हुआ। इस दौरान उन्होंने समाज में बिखराव के कारणों का जिक्र करते हुए सम्मिलित परिवार के महत्व एवं माता-पिता की सेवा को हरि सेवा निरूपित किया। एकाकी परिवार में बच्चो में संस्कार का अभाव हो रहा है। बिना संस्कारो के जीवन को निरर्थक बताते हुए कहा सम्मिलित परिवार में अनुशासन की सीख मिलती है। अनुशासित जीवन से लक्ष्य प्राप्ति का मार्ग सहज हो जाता है। उद्बोधन के बाद सामूहिक भोज का कार्यक्रम संपन्न हुआ। उक्त संबंध की जानकारी नगर संयोजक अजीत बाजपाई द्वारा दी गई।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • 08cf9e44-0618-451b-b755-4ebb7de90163
    प्रकाशरोग मुक्त करने के साथ मानव मन को सबल बनाता है…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • b1df6efa-b5cd-4b77-8c6d-c1db340f6e3f
    सुबह हो या शाम… सबके जीवन म हे बस राम-राम-राम
  • Untitled-x
    नशा मुक्त समाज और युवा थीम के साथ सात दिवसीय विशेष…
  • 1020ec0a-9a27-42dd-823d-8fec9e7b63b6
    एनसीआर की तर्ज पर स्टेट कैपिटल रीजन के विकास के लिए…

Primary Sidebar

Latest News

मुख्य मंत्री विष्णु देव साय …..

फोटो एडिट कर वायरल करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

45 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ परिवहन करते हुए आरोपी गिरफ्तार थाना चांपा पुलिस की कार्यवाही

नाबालिक बालिका से अनाचार करने के मामले में आरोपी को चंद घंटे में किया गिरफ्तार थाना पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही

2 हजार में खरीदा बचपन… बैगा जनजाति के बच्चों से कराई जा रही थी गुलामी, ऐसे चला पूरा रेस्क्यू ऑपरेशन

दहेज की बलि चढ़ी पूजा; ससुराल में कुदाल से काटकर विवाहिता की बेरहमी से हत्या, मायके में पसरा मातम

कार और स्कॉर्पियों वाहन में जबरदस्त टक्कर, 1 की मौत, सरपंच सहित कई लोग घायल, जैजैपुर पुलिस कर रही जांच

 जांजगीर-चांपा में 4714 क्विंटल धान गायब, 1.46 करोड़ की गड़बड़ी उजागर, 7 लोगों पर FIR

नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार थाना पामगढ़ पुलिस की कार्यवाही

केंद्रीय अध्यक्ष ऊषा पटेल ने अघरिया बंधुओं से किया सौजन्य भेंट…

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in