• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

एग्री स्टेक परियोजना, किसान मन के पंजीयन सेती जिला के लोक सेवा केंद्र संचालक मन के एक दिवसीय बैठक के आयोजन

जिला संवाददाता राम कुमार मनहर शक्ति जिला


सक्ती /बेलादुला : कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो के दिशा निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री के एस पैकरा द्वारा एग्री स्टेक परियोजना के तहत कृषक पंजीयन के लिए जिले के सभी सीएससी संचालकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर श्री पैकरा द्वारा बताया गया कि एग्री स्टेक परियोजना का मुख्य उद्देश्य कृषि भूमि स्वामी की एक व्यापक और एकीकृत पंजीयन बनाना है। एग्री स्टेक परियोजना के तहत जिले के सभी किसानों का जो की भूमिधारक हो, उनका पंजीयन कराया जाना अनिवार्य है।

यह पंजीयन यह सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं और लाभ सही लाभार्थी तक कुशलतापूर्वक पहुंचे। कृषक पंजीयन से किसानों को समस्त केंद्रीय योजनाओं का लाभ आगामी समय में मिलेगा। इसके तहत कृषक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, उर्वरक अनुदान आदि का लाभ सुविधाजनक रूप से ले पाएंगे। अपर कलेक्टर श्री पैकरा द्वारा जिले के सभी किसानों से अपील किया गया है कि आगामी सप्ताह से कृषक पंजीयन का कार्य चालू हो जाएगा। इसलिए सभी किसान अपना पंजीयन जरूर कराए। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के समस्त तहसील के तहसीलदार एवं लगभग 350 से अधिक सीएससी संचालक उपस्थित थे। कृषक पंजीयन कराने के तरीके
एग्री स्टेक परियोजना के तहत कृषक पंजीयन के लिए किसान अपने नजदीकी सीएससी सेंटर के माध्यम से, हल्का पटवारी द्वारा और स्वयं अपने मोबाइल द्वारा (मोबाइल एप के माध्यम से) भी पंजीयन करा सकते है। किसानों के पंजीयन हेतु आवश्यक दस्तावेज पंजीयन हेतु किसानों को अपना निम्नानुसार दस्तावेज लेकर जाना होगा। जिसमें कृषि भूमिस्वामी होने का दस्तावेज, आधार कार्ड और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होना आवश्यक है।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 09.30.39_ee6bda3d
    Kisaan School : छत्तीसगढ़ के 36 भाजि ल देख खूब…
  • copy
    जप्त खाद अब किसानों तक, कृषि विभाग की बड़ी पहल,…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…
  • 53bd1d06-4fc0-43df-90d6-fa57ebb733df
    किसान महोत्सव की तैयारियों को लेकर किसानों की हुई…
  • WhatsApp Image 2026-03-25 at 9.20.56 AM
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in