• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

मृत व्यक्ति के नाम केसीसी लोन मामले में 4 लोगों पर गिर सकती है गाज

जांजगीर-चांपा। मृत व्यक्ति के नाम 1 लाख 35 हजार केसीसी लोन निकालने के मामले में जांच पूरी हो गई है। बताया जा रहा है मामले में 4 लोगों को पूरे प्रकरण में जिम्मेदार ठहराया गया है, जिन पर गाज गिरने की संभावना है।

अब तक कि जांच के मुताबिक, स्व. सागर सिंह के बैंक खाते में चचेरे भाई जयमंगल सिंह नामिनी है, लेकिन उसने या उसके किसी भी भाई ने न तो सागर सिंह के नाम से केसीसी लोन निकलवाया है और न ही लोन की राशि आहरण की है। यही बयान उसके बड़े भाई टिकेश्वर सिंह ने भी मीडिया को भी दिया था। वहीं जयमंगल सिंह और संतोष सिंह ने सहकारी संस्थाएं जांजगीर के उप पंजीयक के पास पहुंचकर चांपा कोआपरेटिव बैंक की शाखा प्रबंधक पर जबरन विड्राल सहित अन्य दस्तावेजों में हस्ताक्षर कराने का बयान दिया था। हालांकि शाखा प्रबंधक ने इस आरोप को सिरे से खारिज किया था। इधर, जांच अधिकारी देवेश चतुगोष्ठी ने जांच पूरी कर ली है। उनका कहना है कि जांच में 4 लोगों को पूरे प्रकरण में जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। उप पंजीयक से चर्चा कर फाइनल कार्रवाई मंगलवार तक होने की उम्मीद है।

यह है पूरा मामला
चांपा से लगे सिवनी गांव स्थित सेवा सहकारी समिति के जरिए वर्ष 2022 में गांव के ही मृत व्यक्ति स्व. सागर सिंह के नाम 1 लाख 35 हजार रुपए केसीसी लोन जारी हुआ और किसी ने उस राशि का आहरण भी कर लिया। बैंक की वसूली लिस्ट में जब सागर सिंह का नाम सामने आया, तब इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। फिर सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष आशीष राठौर ने मामले में शिकायत की, जिस पर जांच अभी कार्रवाई जारी है।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 23 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की  4-4 लाख रुपए की सहायता राशि
    कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा…
  • b1df6efa-b5cd-4b77-8c6d-c1db340f6e3f
    सुबह हो या शाम… सबके जीवन म हे बस राम-राम-राम
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • 🔷धोखाधड़ी करने वाले 03 आरोपियों को नवागढ़ पुलिस ने रायपुर से किया गिरफ्तार
    🔷धोखाधड़ी करने वाले 03 आरोपियों को नवागढ़ पुलिस ने…
  • Untitled-1 copy
    छत्तीसगढ के वेदांता पावर प्लांट सक्ती में दर्दनाक…

Primary Sidebar

Latest News

राष्ट्रीय स्वयं संघ के राष्ट्र प्रथम भाव से प्रभावित ममता का पराभव…आलेख: चितरंजय पटेल, अधिवक्ता उच्च न्यायालय

पद्मश्री फुलवासन का अपहरण… ट्रैफिक पुलिस की सजगता से वाहन सहित धरे गए ४ आरोपी…

बिर्रा क्षेत्र में जिओ नेटवर्क की समस्या से मोबाइल उपभोक्ता खासे परेशान

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क में चांपा अजय मधु अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया रोमांचक अनुभव मगरमच्छों के बीच प्रकृति से साक्षात्कार

थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम मधईपुर में चार घरों में हुए चोरी के मामले का पुलिस ने किया खुलासा

➡️ फर्जी बैंक छपोरा मामले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in