



ग्राम अंजोरीपाली में ग्राम पंचायत जुड्गा सरपंच सुरुती लाल जायसवाल द्वारा नया तलाब बनवाने में ग्राम अंजोरीपाली के लोगों द्वारा आपत्ति । जिसमे ग्राम अंजोरीपाली के ग्रामवासी द्वारा निम्न बिंदु पर शिकायत किया गया है 1/ यह की ग्रामपंचायत जुड्गा के आश्रित ग्राम अंजोरीपाली से 5 तलाब वर्तमान में स्थित है, जिसका उपयोग समस्त ग्राम ग्रामवासियों को पानी के उपयोग करने में किसी प्रकार के कोई परेशानी नहीं हो रही है।
2/ यह की ग्राम पंचायत जुड्गा मे सरपंच सुरुती लाल जायसवाल आश्रित ग्राम अंजोरीपाली, के निवासियों को बिना बताये तथा जबरजस्ती अंजोरीपाली में नया तलाब की खुदाई का कार्य शुरु करवाना चाहता है, जबकि ग्राम अंजोरीपाली मे नया तलाब बनाने की आवश्यकता नही है।
3/ यह की ग्राम पंचायत जुड्गा मे सरपंच के मनमाने रूप से शासन की राशि को बर्बाद करने के लिए ग्रामवासियों की जानकारी के बिना ही ग्रामसभा में बैठक किये बिना ही प्रस्ताव पारित कर लिया गया है, तथा प्रस्ताव मे सदस्यों का हस्ताक्षर करा लिया गया है।
4/ यह की जब ग्रामवासियों को इस नया तलाव बनाने संबंधी प्रस्ताव मे सदस्यों की जानकारी हुयी, तब ग्रामवासियों ने सरपंच, ग्राम पंचायत जुड्गा से मिलकर नया तलाब बनाने से मना किये, तब भी सरपंच मनमाने रूप से नया तालाब बनाने हेतु तत्पर है तथा सरपंच द्वारा ग्राम अंजोरीपाली के खसरा नंबर 217/1 रकबा 0.67 एकड़ खसरानंबर 212/4 रकबा 0.22 एकड़ खसरा नंबर 213/1 रकबा 0.77 एकड़ खसरानंबर 204/5 रकबा 4.81 एकड़ भूमि पर जो की बड़ेझाड़ की भूमि एवं चरौनी भूमि है जिसमें गांव के लोग गाय बैल चराते हैं एवं निस्तारी करते हैं, जिस पर नया तालाब बनवाना चाहता है। श्रीमान जी से निवेदन है की उचित जाँच कर सरपंच ग्राम पंचायत जुड्गा के विरुद्ध उचित कार्यवाही करते हुए ग्राम अंजोरीपाली मे नया तलाब की खुदाई पर रोक लगाने की कृपया करें । कारवाही नहीं तो नेशनल हाईवा सड़क मार्ग कंचनपुर बोरदा मार्ग में धरना प्रदर्शन किया जायेगा











