• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

SBI कियोस्क में करोड़ों का खेल, 29 खाताधारकों के FD बॉन्ड बरामद, 1.07 करोड़ की धोखाधड़ी में एक आरोपी गिरफ्तार

कुरुद के ग्राम कोर्रा में एसबीआई कियोस्क संचालन के दौरान खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार 717 रुपए की धोखाधड़ी, गबन और कूटरचना के मामले में भखारा पुलिस ने आरोपी केशव राम साहू (40) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कियोस्क सेंटर से लैपटॉप और 29 हितग्राहियों के फिक्स डिपॉजिट बॉन्ड पेपर जब्त किए हैं। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय कुरूद में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।दैनिक समाचार-पत्र पढ़ें

अनुबंध के तहत संचालित करता था कियोस्क
पुलिस के अनुसार, एनआईसीटी टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के जिला प्रबंधक जुगलकिशोर, निवासी चरमुडिया, थाना कुरूद, ने भखारा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। संस्था भारतीय स्टेट बैंक के अनुबंध के तहत ग्राहक सेवा केंद्र संचालित कराती है। इसी व्यवस्था के अंतर्गत केशव राम साहू को ग्राम कोरा में कियोस्क संचालन की जिम्मेदारी दी गई थी।

दस वर्षों के दौरान वित्तीय अनियमितता का आरोप
शिकायत के मुताबिक, 27 अगस्त 2015 से 29 नवंबर 2025 के बीच खाताधारकों के साथ वित्तीय अनियमितता, धोखाधड़ी, गबन और कूटरचना कर कुल 1,00,75,717 रुपए का आपराधिक न्यासभंग किया गया। मामले में भखारा थाने में अपराध क्रमांक 102/2026 के तहत बीएनएस की धारा 318(4), 338 और 336(3) में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पूछताछ के बाद सामग्री जब्त
विवेचना के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, मेमोरेंडम कथन के आधार पर ग्राम कोरा स्थित कियोस्क सेंटर से लेनोवो कंपनी का एक लैपटॉप और 29 हितग्राहियों के एफडी बॉन्ड गवाहों के समक्ष जब्त किए गए। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर 21 सितंबर को गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने खाताधारकों से पासबुक, रसीद और बैंक दस्तावेजों की नियमित जांच करने तथा संदिग्ध लेन-देन की सूचना तत्काल थाने में देने की अपील की है।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • Untitled-1
    9 जिलों में 25 लाख तक की साइबर ठगी का खुलासा, 2 गिरफ्तार
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 23 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की  4-4 लाख रुपए की सहायता राशि
    कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा…
  • 1-5
    महतारी वंदन योजना की ई-केवाईसी में रायगढ़ प्रदेश में अव्वल
  • WhatsApp Image 2026-05-25 at 8.02.30 PM
    अकलतरा पोस्ट ऑफिस का सहायक डाकपाल गिरफ्तार, 19.21…

Primary Sidebar

Latest News

मिलनसार व्यक्तित्व के धनी लाल बहादुर पटेल …

ऑपरेशन बाज के तहत जांजगीर -चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 04 स्थायी वारंटियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

दीपावली धमाका महा त्यौहार ऑफर

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 180वीं महाआरती में पंडित तपेश शर्मा हुए शामिल*

सार्वजनिक स्थान पर तलवारनुमा हथियार लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

बेलादुला के 90 वर्षीय छोटू लाल देवांगन का निधन

संस्कृत के आदि कवि महर्षि वाल्मीकि सामाजिक समरसता व समानता के प्रतीक:

आम लोगों के प्रयासों को जानने और उनके योगदान को नमन करने की तीर्थयात्रा है मन की बात… प्रधानमंत्री

रायगढ़ की 268 ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त बनाने की तैयारी, 27 नवंबर को होगी विशेष ग्राम सभा

बावन परी का दाव लगाते 03 जुआडी चढे मुलमुला पुलिस के हत्थे

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in