• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे ने स्कूली बच्चों को दिया नए कानून और साइबर सुरक्षा का ज्ञान

  • कन्या शाला अकलतरा में जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के बताए आसान उपाय पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में सामुदायिक पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा पुलिस लगातार गांवों, स्कूलों एवं महाविद्यालयों में जनजागरूकता अभियान चला रही है। इसी क्रम में CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे ने अकलतरा स्थित कन्या शाला में छात्राओं के बीच पहुंचकर नवीन आपराधिक कानूनों एवं साइबर अपराधों से बचाव संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) की महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया गया। साथ ही ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, OTP शेयर करने के खतरे, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, साइबर फ्रॉड की पहचान एवं बचाव के प्रभावी उपायों की विस्तार से जानकारी दी गई।

CSP योगिताबाली खापर्डे ने छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत जानकारी, बैंकिंग विवरण अथवा OTP साझा न करें तथा किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन या निकटतम पुलिस थाना से संपर्क करें।

इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य बच्चों में कानूनी जानकारी बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें डिजिटल दुनिया में सुरक्षित और सतर्क नागरिक बनाना है। भविष्य में भी स्कूलों, कॉलेजों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि आमजन साइबर अपराधों एवं नए कानूनों के प्रति जागरूक होकर सुरक्षित समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभा सकें।

Related Posts:

  • जिला पुलिस जांजगीर चांपा के द्वारा नए कानूनों के क्रियान्वयन उत्सव जिले के सभी थाना/चौकी म हर्षोउल्लास के संग मनाइस ।
    जिला पुलिस जांजगीर चांपा के द्वारा नए कानूनों के…
  • 82ca0db1-1e1a-4928-aa10-29b6ba433893
    जिला प्रशासन अऊ जिला जांजगीर चांपा पुलिस के द्वारा…
  • WhatsApp Image 2026-06-24 at 1.34.54 PM
    CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे एवं DSP अजाक सतरूपा…
  • 65e0bb50-c7ba-41a3-82ea-4b332dc665ae
    श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा…
  • 88d4a09e-c37a-47e7-b27d-778543cb71f5
    नए कानून के जानकारी देहे बर आयोजित करिस परिचर्चा
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in