• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

कलेक्टर जनदर्शन म सुनिन हे आमजन के सबो समस्या, जनदर्शन म कुल 21 आवेदन मिलिस, प्रधानमंत्री आवास योजना सर्वे म हितग्राही ले 100–150 रुपया लेहे के शिकायत

संवाददाता राम कुमार मनहर जिला संवाददाता सक्ति

      सक्ती, 27 मई 2025 // जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई । जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 21 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा और सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
        जनदर्शन में आज तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम दर्राभाठा निवासी श्री सीताराम साहू ने आवास हेतु भूमि दिलाए जाने के संबंध में, तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम पनघट पारा निवासी महेश्वरी देवी ने घर के ऊपर टिका हुआ पीपल के वृक्ष को कटवाने जाने के संबंध में, तहसील जैजैपुर निवासी श्री संतोष कुमार चंद्रा ने जमीन सीमांकन के संबंध में, तहसील भोथिया अंतर्गत ग्राम रायपुर के समस्त मोहल्लावासी ने ग्राम रायपुर की बस्ती संचालित पोल्ट्री फार्म को बंद करने के संबंध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम ऋषभ तीर्थ निवासी श्री तरुण कुमार ने रोजगार सहायक के द्वारा मनमाने ढंग से प्रधानमंत्री आवास योजना सर्वे कर हितग्राही से 100–150 रुपए लिए जाने के संबंध में,तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम आमागांव निवासी श्री इतवारी लाल टंडन ने गाड़ी का भुगतान नहीं होने के संबंध में, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम छोटे सीपत निवासी शंकर लाल कुर्रे ने भूमि का पट्टा प्रदान करने के सबंध में सहित  विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया l उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

Related Posts:

  • जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं  जनदर्शन में आज कुल 74 आवेदन हुए प्राप्त
    जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं जनदर्शन में…
  • 29b63420-8ce1-4bd4-945d-fe0b01881028
    कलेक्टर जनदर्शन म आमजन के सुनीन समस्या, जनदर्शन म…
  • जनदर्शन में कलेक्टर को अपनी समस्याएं बताने दूर-दूर के गांव से पहुंच रहे ग्रामीण  जनदर्शन में आज कुल 26 आवेदन हुए प्राप्त
    जनदर्शन में कलेक्टर को अपनी समस्याएं बताने दूर-दूर…
  • 3e2b0f83-d3d2-489a-8a99-0490ded147a2
    कलेक्टर जनदर्शन म आमजन के सुनीन हे समस्या, समय सीमा…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…

Primary Sidebar

Latest News

2 हजार में खरीदा बचपन… बैगा जनजाति के बच्चों से कराई जा रही थी गुलामी, ऐसे चला पूरा रेस्क्यू ऑपरेशन

दहेज की बलि चढ़ी पूजा; ससुराल में कुदाल से काटकर विवाहिता की बेरहमी से हत्या, मायके में पसरा मातम

कार और स्कॉर्पियों वाहन में जबरदस्त टक्कर, 1 की मौत, सरपंच सहित कई लोग घायल, जैजैपुर पुलिस कर रही जांच

 जांजगीर-चांपा में 4714 क्विंटल धान गायब, 1.46 करोड़ की गड़बड़ी उजागर, 7 लोगों पर FIR

नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार थाना पामगढ़ पुलिस की कार्यवाही

केंद्रीय अध्यक्ष ऊषा पटेल ने अघरिया बंधुओं से किया सौजन्य भेंट…

आंधी तूफान के चलते 12 घंटे से बिजली गुल

जैजैपुर में नेटवर्क संकट ………

यातायात जांजगीर पुलिस की सक्रियता से टली बड़ी घटना,हाइवे रोड सारागाव में लोहे का धारदार कत्तानुमा हत्यार के साथ युवक को पकड़ा

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १५५ वीं महाआरती पंडित जागेश राय हुए शामिल…

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in