
सक्ती जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र के लवसरा गांव में 2 जुड़वा बहनों की मौत हो गई है. घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का हाल बेहाल है. तालाब में नहाने के दौरान यह हादसा हुआ है. मृतक बच्चियों का नाम दीप्ति और दिव्या है, सबसे बड़ी बात उनकी उम्र महज 6 वर्ष है. इधर घटना की सूचना के बाद बाराद्वार पुलिस जांच कर रही है और बच्चियों के शव का पंचनामा कार्रवाई का पोस्टमार्टम कराया गया है, जिसके बाद परिजनों को शव सौंपा गया है.
बाराद्वार टीआई नरेंद्र यादव ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस पहुंची और जांच में जुटी हुई है.
इधर, सक्ती के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर अपूर्व सिंह सिदार ने कहा कि हॉस्पिटल लाने पर बच्चियों की मौत हो चुकी थी, मामले में शव का पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों को सौंपा गया है.












