• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

जिला पुलिस जांजगीर 34 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह जिले म यातायात महिना के होईस आयोजन

प्रत्येक दिवस किया जा रहा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह के पांचवे दिन वाहन चालकों का स्वास्थ परीक्षण का किया गया आयोजन

⏩ यातायात जागरूकता रथ के माध्यम से किया जा रहा है आमजनों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक

⏩ जांजगीर यातायात पुलिस द्वारा 34 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह दिनांक 15 जनवरी 2024 से दिनांक 15 फरवरी 2024 तक मनाया जा रहा है। जिसके तहत प्रत्येक दिवस विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत दिनांक 19.01.24 को पुलिस नियंत्रण कक्ष जांजगीर में वाहन चालकों का स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 57 व्यक्तियों द्वारा स्वास्थ्य शिविर का लाभ लिया गया।

⏩साथ ही गुरुकुल स्कूल जांजगीर पहुंचकर यातायात पाठशाला लगाकर स्कूली छात्रो को यातायात नियमों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। यातायात पाठशाला के दौरान स्कूली छात्रो को यातायात के संकेतो के संबंध में जानकारी दिया गया। नाबालिक छात्र एवं छात्राओं को स्वयं वाहन चलाकर स्कूल नहीं आने तथा अपने परिवार के वरिष्ठजनों को यातायात नियमों का पालन करने बताये जाने हेतु समझाईश दी गई। उक्त कार्यक्रम में लगभग 100 छात्र छात्रा सहित शिक्षकगण उपस्थित रहें।

⏩जागरूकता रथ ग्राम अकलतरी पहुंचा जहाँ सप्ताहिक बाजार के दौरान बाजार में आये हुये आम नागरिकों को यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर बताया गया कि शराब सेवन कर वाहन न चलाए एवं यातायात नियमों का पालन करने की अपील किया गया। यातायात नियमों संबंधि पांपलेट बांटा गया। साप्ताहिक बाजार के दौरान लगभग 150 लोगो को यातायात नियमों के संबंध में जानकारी दी गई।

⏩यातायात पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न चौक चौराहों पर जाकर लगभग 130 आम नागरिकों को यातायात नियमों के संबंध में जानकारी दी जा रही है साथ ही उनसे यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुये उन्हें यातायात नियमों की जानकारी संबंधी पाम्पलेट वितरण किया जा रहा है।

⏩विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलने वाले ट्रेक्टर के चालक एवं मालिक को यातायात नियमों के संबंध में जानकारी देकर 70 ट्रेक्टर ट्राली में रिफलेक्टर टेप लगाया गया साथ ही ट्रेक्टर चालकों को धीमे गति से वाहन चलाने एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु समझाईश दी गई।

⏩उपरोक्त कार्यक्रम का सफल संचालन जांजगीर चांपा पुलिस की ओर से रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी यातायात प्रभारी एवम यातायात पुलिस का सराहनीय योगदान है।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-06-20 at 6.15.51 PM
    स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात…
  • ea6a18e2-606d-4d60-8f30-50fb40a9f404
    हेलमेट जागरूकता मोटरसाइकल रैली के संग 36 वा…
  • 17ba285f-41a8-4b39-80c0-756fc34c44f9
    जांजगीर यातायात पुलिस द्वारा मनाए जात हे 34 वां…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • 0583441f-5433-4323-a048-ffcad34e5ec1
    36 वा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महिना कार्यक्रम के तहत…
  • 634684f0-92c7-44d3-b51b-f73126c16bee
    36 वा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महिना 2025 के कार्यक्रम…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in