• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

जिला के थाना म शांति समिति के बैठक होली के अवसर म पुलिस जारी करिन मार्गदर्शिका होली म हुड़दंग कारोइया ल नई छोड़य पुलिस

होली का पर्व जिले भर में मनाया जाने वाला है।जहां आम जन होली को परिवार के साथ हर्ष और उल्लास के साथ मनाते हैं, वहीं कतिपय असामाजिक तत्व इस पवित्र त्यौहार की शालीनता और मर्यादा को अपनी कलुषित हरकतों से तार तार करने का प्रयास करते हैं। सक्ती जिले में पुलिस अधीक्षिका अंकिता शर्मा जी ने इस बार होली के हुड़दंगियों को चेतावनी जारी की है, कि अगर होली के अवसर पर किसी भी प्रकार का उपद्रव और शांति भंग,किसी के भी द्वारा किया जाएगा तो उसके विरुद्ध सक्ती पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी।इसी तारतम्य के पुलिस अधीक्षिका अंकिता शर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश यादव के नेतृत्व में एसडीओपी सकती , एस डी ओ पी डभरा एवं मुख्यालय डीएसपी के निर्देशन में जिले के सभी थाना चौकियों के शांति समिति की बैठक आयोजित करके, होली के पर्व को शांति, सौहार्द और उल्लास के साथ मनाने की समझाइश क्षेत्रवासियो को


होली के पर्व के लिए सक्ती पुलिस के द्वारा एक मार्गदर्शिका जारी की गई है, जिसमें उपद्रव/ हुड़दंग न करने, 3 सवारी न चलें, शराब पीकर वाहन न चालाने, अश्लील छींटाकशी और गाली गालोच जैसी असामाजिक हरकतें न करने के लिए कहा गया है।
लकड़ी पत्थर लगाकर रास्ता जाम करने वालों के लिए सक्ती पुलिस ने चेतावनी जारी की है, की ऐसा करते पाए जाने पर ,तत्काल कठोर वैधानिक कारवाई करके गिरफ्तारी की जाएगी।इन निर्देशों का उल्लंघन करने पर कठोर कारवाई की चेतावनी भी दी गई है।
जिलेंके समस्त थाना चौकी प्रभारियों ने अपने अपने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों,राजनीतिक दलों के प्रमुख व्यक्तियों, विभिन्न सामाजिक धार्मिक।संगठनों से जुड़े लोगों, प्रेस मीडिया के लोगोंके साथ बैठक करके होली के त्यौहार को उल्लास और शांतिपूर्ण ढंग से मनाने और पुलिस के द्वारा जारी दिशा निर्देशों के पालन करने की गाइड लाइन सोशल मीडिया एवं लोगों को दी है।

पुलिस अधीक्षिका अंकिता शर्मा ने जिलेवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए,अपील की है कि होली मनाएं,पर होली में हुड़दंग का प्रयास न करें।

होली के पर्व में कानून व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है
जिसके लिए जिले के सभी थानों में सतत पेट्रोलिंग की जाएगी जिसका प्रत्यक्ष पर्यवेक्षण के लिए पुलिस अधिकारी उपलब्ध रहेंगे ।

Related Posts:

  • e354b035-3f2e-4e2f-86aa-3d73adb09186
    औषधि विभाग के साथ चलाया गया दवाई दुकानों की चेकिंग…
  • Untitled-12
    पुलिस अधीक्षिका सक्ति श्रीमती अंकिता शर्मा के अभिनव पहल
  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…
  • ece33e06-bfd8-4da7-9a95-ab33df0248df
    हथियार लेके लोगन मन ल डरोइया बदमाश ल भेजे गिस जेल।
  • श्रावण मास के सप्तम सोमवार पर स्वुद्भुत मोलीश्वर शिवलिंग का नर्मदा नदी के पवित्र जल से किया गया अभिषेक
    श्रावण मास के सप्तम सोमवार पर स्वुद्भुत मोलीश्वर…
  • अवैध सट्टे के खिलाफ कारवाही
    अवैध सट्टे के खिलाफ कारवाही

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in