• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

त्यौंहार ! एक-दूसरे के प्रति प्यार और सम्मान की भावना को बढ़ावा देने का पर्व है पवित्र रक्षा-बंधन

‘ इको फ्रेंडली राखी बनायो रक्षाबंधन त्यौहार आयो ‘ मारवाड़ी गीत गुनगुनायो : सुश्री अंशिका- लक्ष्य ऐरन अग्रवाल

न्यूज़ जांजगीर-चांपा । भारतवर्ष की प्राचीन संस्कृति से जुड़े हर त्यौहार लोगों की आस्था, विश्वास और वास्तुविकता पर आधारित हैं । त्यौहार को घर-परिवार के साथ मिलकर मनाने से आपसी भाईचारा और सौहार्द्र का वातावरण विकसित होता हैं । इन्हीं त्यौहारों में से एक रक्षाबंधन का त्यौंहार भी हैं जिसे भाई-बहन के प्यार और रिश्तों को और भी मजबूत बनाने के लिए मनाया जाता हैं । हर बंधन का त्यौंहार हिंदूओं के सभी जाति और धर्म के लोगों के द्वारा बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता हैं । रक्षाबंधन के दिन चाहें बहन छोटी हो या बड़ी अपने भाई की तरक्की और दीर्घायु के लिए प्रार्थना करती हैं , क्योंकि रक्षाबंधन का ही अर्थ होता हैं रक्षा के लिए बांधी गई डोर !

आयो सावन झूम के , लायो रक्षाबंधन महापर्व को त्यौंहार ।

डागा कॉलोनी स्टेशन रोड बरपाली चौंक चांपा निवासी रोशनलाल हार्डवेयर स्टोर्स कमला देवी के पोता-पोती एवं अजय-मधु ने अपने बच्चों के साथ अंशिका अपने भाई के कलाई पर पवित्र डोर रक्षा सूत्र को पहनते हुए और मारवाड़ी गीत गुनगुनाते हुए कहा ‘आयो सावन झूम के लायो रक्षाबंधन महापर्व को त्यौंहार ।’
रक्षा-सूत्र बांधकर उज्जवल भविष्य और लंबी उम्र के लिए संकटमोचक हनुमान जी से प्रार्थना की । अग्रवाल ऐरन परिवार अपने आवास में प्रातःकाल स्नानादि के बाद ईश्वर की उपासना करने के बाद नित्य भांति सुंदरकांड पाठ की । रोली ,अक्षत , कुमकुम और दीपक प्रज्ज्वलित पूजा की थाली सजाई और रंग-बिरंगी राखियों और अमूल के शुद्ध दूध से बनी किस्म-किस्म की मिठाईयां थाली में रख भाई के माथे पर तिलक लगाई,आरती उतारी और कलाई पर रक्षासूत्र बाधीं , फिर अपने हाथों से बनाई हुई खीर और बाजार से खरीदी हुई मिठाई खिलाई तथा लंबी की ईश्वर से कामना की ।

बेहतरीन स्वादिष्ट व्यंजन खीर ।

आज-कल मार्केट में भले ही नाना प्रकार की मिठाईयां और चाकलेट की उपलब्धता हैं लेकिन जो बात रक्षाबंधन के त्यौहार पर बहन के हाथों से बनाई गई खीर में हैं , वह किसी और मिठाई से नहीं । राखी पूर्णिमा केवल एक त्यौंहार नहीं बल्कि एक अहसास हैं जो भाई-बहन के रिश्तों को और अधिक मजबूत बनाता हैं । सही मायने में यह त्यौंहार स्नेहिल रिश्तों को खीर से भाई के मुह मीठा कर प्रगाढ़ बनाता हैं । यह आत्मीय बंधन भी हैं , जो परिवार और समाज से जोड़ता हैं ।

रक्षाबंधन का महत्ता ! बहनें अपने भाइयों को राखी बांधती हैं और उनसे रक्षा का वचन लेती हैं ।

रक्षाबंधन का त्यौंहार सबसे प्रसिद्ध त्यौहारों में से एक माना जाता हैं । इस दिन एक विशेष मुहूर्त में पूजा-आराधना करने के बाद सभी बहनें चाहे वह विवाहित हो या अविवाहित अपने रिश्तों संजोने और एक-दुसरे के प्रति प्यार तथा सम्मान की भावना को बढ़ावा देने कलाई पर रक्षासूत्र बांधती हैं और उनसे रक्षा का वचन लेती हैं ।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-08-08 at 11.26.44_51cdf189
    Kisaan School : देश के पहले किसान स्कूल बहेराडीह में…
  • WhatsApp Image 2026-08-26 at 8.44.54 AM
    पदस्थ कलेक्टर ने खरीदी बीज जड़ित राखी, पर्यावरण…
  • WhatsApp Image 2025-08-11 at 10.09.17_22f201c2
    इको फ्रेंडली राखी बनायो रक्षाबंधन त्यौहार आयो…
  • WhatsApp Image 2025-08-11 at 10.09.17_22f201c2
    इको फ्रेंडली राखी बनायो रक्षाबंधन त्यौहार आयो…
  • WhatsApp Image 2025-08-17 at 09.08.24_b5898e0b
    दही हांडी महोत्सव आज़ ! ब्रज मंड़ल की तर्ज पर…
  • WhatsApp Image 2026-08-26 at 4.13.01 PM
    BJP महिला मोर्चा एवं ब्रह्माकुमारीज बहनों ने जेल…

Primary Sidebar

Latest News

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in