• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

पुलिस अधीक्षिका सक्ति श्रीमती अंकिता शर्मा के अभिनव पहल

पुलिस अधीक्षिका सक्ति श्रीमती अंकिता शर्मा ने जिले में पदस्थापना के बाद आमजनों से सीधे संवाद करने और उनकी समस्याओं को दूर करने के निर्देश जिले भर के थानों को दिए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षिका श्रीमती गायत्री सिंह के द्वारा इसका पर्यवेक्षण किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षिका सक्ति श्रीमती अंकिता शर्मा ने गांव में पुलिस को गांव में ही जाकर संवाद करने को भी कहा है।इस क्रम में आज सक्ति पुलिस ग्राम जुड़गा पहुंची।जहां गांव में ही चौपाल लगाकर गांव वालो को साइबर फ्रॉड के लिए जागरूक किया गया, नशे के विरुद्ध अभियान चलाकर गांव को नशा मुक्त बनाए जाने का संकल्प लेने प्रेरित किया।गांव के साधारण लड़ाई झगड़ो विवादों को गांव में बैठक के माध्यम से ही हल करने समझाइश दी गई।गांव वालो ने पुलिस अधीक्षिका श्रीमती अंकिता शर्मा की इस सार्थक पहल की काफी सराहना की, और गांव में गस्त पेट्रोलिंग बढ़ाने की जरूरत बताई, जिसको करने पुलिस अधीक्षिका श्रीमती शर्मा ने थाना प्रभारी सक्ति विवेक शर्मा को निर्देशित किया है।

ये कार्यक्रम संवाद जिले भर के सभी गांव मोहल्लों में सतत जारी रहेगा ऐसा पुलिस अधीक्षिका सक्ति श्रीमती अंकिता शर्मा ने बताया है।आज सक्ति पुलिस की ओर से asi संजय शर्मा, आरक्षक भगत, टंडन, विजय,रेखा ने गांव जुड़गा में इस संवाद में भाग लिया।

Related Posts:

  • साइबर जागृति अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक
    साइबर जागृति अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • सट्टा के विरुद्ध सक्ती पुलिस की सख्ती
    सट्टा के विरुद्ध सक्ती पुलिस की सख्ती
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…

Primary Sidebar

Latest News

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार*डभरा जिला सक्ति पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को किया गिरफ्तार ****

सेल्फी का शौक बना काल! हसदेव नदी में बहे तीनों छात्रों के शव बरामद, पिकनिक मनाने गए थे

ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में विराजेंगे गणपति बप्पा गणेश चतुर्थी पर वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार होगा सामूहिक आयोजन

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in