• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

Farmer Award : रामाधार देवांगन जिला के नाम रौशन करिन, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह, बिजनेस फाउंडेशन सिवनी के किसान ल दु लाख रुपया ले सम्मानित,

जांजगीर-चाम्पा. सिवनी चाम्पा के किसान संगवारी रामाधार देवांगन को पश्चिम बंगाल स्थित एग्री बिजनेस इन्क्यूबेशन फाउंडेशन इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी खड़कपुर ने कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य को देखकर दो लाख रुपये की चेक देकर सम्मानित किया है। वैसे शासन के द्वारा उन्हें कई सम्मान से नवाजे जा चुके हैं। उन्होंने कृषि क्षेत्र में जिले का नाम रोशन किया है।


बलौदा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत सिवनी चाम्पा निवासी रामाधार देवांगन कृषि विभाग की ओर से बालपुर और सिवनी दोनों गांव का सबसे पुराना और अनुभवी किसान संगवारी है। कृषि क्षेत्र में उन्होंने कई उल्लेखनीय कार्य किया है। भारत के अनेक राज्यों में जाकर कृषि से संबंधित स्टॉल लगाने और कृषि के कई गतिविधियों में हिस्सा लिया है। जिले में करीब एक दर्जन ऐसे किसान हैं। जिन्होंने इस जिले का राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन किया है। जिसमें रामाधार देवांगन भी शामिल हैं। मीडिया से चर्चा करते हुए रामाधार देवांगन ने बताया कि उनकी एक बड़ी टीम है और टीम के द्वारा वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह का भी संचालन किया जा रहा है, जहां कृषि क्षेत्र में उनके खुद का कृषि क्षेत्र में कई अनुसंधान का काम चल रहा है। वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल के टीम के अनेक किसानों को कृषि क्षेत्र में शासन की ओर से कई राष्ट्रीय अवार्ड मिल चुके हैं। रामाधार को सम्मानित किए जाने पर छत्तीसगढ़ आरसेटी के नियंत्रक अरुण कुमार सोनी, समाजसेवी डॉ. सुरेश कुमार देवांगन, जिला ब्यापार उद्योग केंद्र के डीआरपी संतोष कुमार शुक्ला, राष्ट्रीय कृषि कर्मण पुरस्कार से सम्मानित महिला कृषक श्रीमती सुशीला गबेल, किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव, डॉ. खूबचंद बघेल पुरुस्कार से सम्मानित रामप्रकाश केशरवानी, शिवकुमार तिवारी,पूर्व सरपंच चूड़ामणि राठौर,सिवनी सरपंच लखेकुमारी चंद्रकुमार राठौर, गणेश साहू, राजू साहू, बेदप्रकाश साहू, रामलाल कर्ष, राजकुमार सोनी,सावित्री पॉल, उत्तम कुमार राठौर, संध्या कश्यप, दिनेश कुमार चंद्रा, हेमबाई चंद्रा, मेघा साहू, पूर्व सरपंच जितेंद्र कुमार यादव,रामलाल देवांगन, श्यामलाल राठौर, रामभरोस केंवट, बहेराडीह के उपसरपंच चन्दा सरवन कश्यप, पीआरपी रोपेश्वरी निर्मलकर, एफएलसीआरपी पुष्पा साहू,रेवती यादव, टिकेश्वरी राठौर, सक्रिय महिला नहर बाई यादव, ललिता यादव, राजकुमारी पाटले,हेमकुमारी यादव, पुष्पा यादव, रूखमणी पांडेय, गौरी नामदेव, साधना यादव, भरत श्रीवास और जिले के किसानों ने हर्ष ब्यक्त किया है।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 09.30.39_ee6bda3d
    Kisaan School : छत्तीसगढ़ के 36 भाजि ल देख खूब…
  • 5 मई को कॅरियर मार्गदर्शन करेंगे पूर्व IAS ओपी चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में होगा आयोजन, छात्र-छात्राओं और युवाओं में काफी उत्साह
    5 मई को कॅरियर मार्गदर्शन करेंगे पूर्व IAS ओपी…
  • जिस गांव का नाम देश-दुनिया में चर्चित, वहां बेहतर मोबाइल सेवा नहीं, परेशान होते हैं लोग, बहेराडीह में है देश का पहला 'वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल', जांजगीर-चाम्पा जिले के इस गांव की खासियत जानने विदेश से भी पहुंच चुके हैं लोग
    जिस गांव का नाम देश-दुनिया में चर्चित, वहां बेहतर…
  • वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में प्रतिभा सम्मान समारोह, छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह - जैजैपुर विधायक और कलेक्टर समेत अन्य अतिथि रहे मौजूद, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घिवरा में हुआ आयोजन
    वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में प्रतिभा…
  • सम्मान मिलने से छात्र-छात्राओं का बढ़ेगा उत्साह : डॉ. झा, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के 22 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान, अतिथियों एवं छात्र-छात्राओं ने की आयोजन की सराहना, कॉलेज के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं का दिखा उत्साह
    सम्मान मिलने से छात्र-छात्राओं का बढ़ेगा उत्साह :…

Primary Sidebar

Latest News

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार*डभरा जिला सक्ति पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को किया गिरफ्तार ****

सेल्फी का शौक बना काल! हसदेव नदी में बहे तीनों छात्रों के शव बरामद, पिकनिक मनाने गए थे

ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में विराजेंगे गणपति बप्पा गणेश चतुर्थी पर वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार होगा सामूहिक आयोजन

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in