• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

जमीन विवाद में महिला पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार थाना नवागढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही

  • मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया विवरण थाना नवागढ़ क्षेत्रांतर्गत ग्राम गोधना में दिनांक 02.04.2026 को एक गंभीर आपराधिक घटना सामने आई, जिसमें जमीन विवाद के चलते आरोपी भोलाशंकर कश्यप (उम्र 60 वर्ष) ने अपने ही रिश्तेदारी में आने वाली महिला निर्मला कश्यप पर टांगी से जानलेवा हमला कर दिया। घटना के समय महिला घर में अकेली थी। प्रार्थी विशाल कश्यप के घर लौटने पर आरोपी ने उस पर भी टांगी से हमला करते हुए जान से मारने की धमकी दी, जिससे उसे हाथ में चोट आई। अंदर जाकर देखने पर उसकी पत्नी बेहोश अवस्था में मिली, जिसके सिर में गंभीर चोट लगकर खून बह रहा था। घायल महिला को तत्काल शासकीय अस्पताल नवागढ़ ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल जांजगीर रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। थाना नवागढ़ पुलिस को सूचना मिलने पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर घटनास्थल का निरीक्षण, साक्ष्य संकलन एवं गवाहों के बयान लिए गए। तत्पश्चात त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त टांगी जप्त की गई।
    आरोपी के विरुद्ध धारा 109(1), 331(7) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कमलेश सेंडे थाना प्रभारी नवागढ़ एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • WhatsApp Image 2026-06-09 at 8.03.47 PM
    टांगी से प्राण घातक हमला कर, कान काटने वाला आरोपी को…
  • ec4959d0-6a19-4d43-b452-e6de0f82e100
    थाना शिवरीनारायण क्षेत्र म होय हत्या के मामला म 01…
  • WhatsApp Image 2026-04-03 at 2.39.03 PM
    ग्राम खपरी दोहरे अंधे हत्या कांड की गुत्थी 48 घंटे…
  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…
  • WhatsApp Image 2025-07-09 at 21.26.14_cf7f5fcb
    प्राणघातक हमला कारोइया आरोपी 24 घंटे के भीतर…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in