• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

जगन्नाथ के भात को जगत पसारथ हाथ अग्रवाल ऐरन परिवार चांपा !

पतितों और बच्चों के उद्धारकर्ता हैं महाप्रभु जगन्नाथ स्वामी ।

न्यूज़ चांपा । हिंदुओं के महत्वपूर्ण चार धामों में से एक धाम हैं जगन्नपुरी धाम ! आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष द्वितीया को रथयात्रा निकलती हैं और वापस दशमी तिथि को वापसी यात्रा होती है । भगवान श्रीकृष्ण यहां जगन्नाथ के स्वरुप में विराजते हैं और साथ ही साथ उनके बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा की भी पूजा की जाती हैं । वर्ष में एक बार भगवान जगन्नाथ स्वामी मंदिर से बाहर जनता-जनार्दन का सुख-दुख जानने के लिए निकलते हैं । कोसा कांसा एवं कंचन की नगरी चांपा में भी रथयात्रा निकाली और वापस अपने मंदिर की ओर प्रस्थान की । वापसी को बहुड़ा यात्रा कहा जाता हैं। डागा कॉलोनी स्टेशन रोड बरपाली चौक चांपा निवासी रोशन लाल हार्डवेयर स्टोर्स की कमला देवी अग्रवाल ने बताया कि 12 वीं शताब्दी में बना पुरी का जगन्नाथ मंदिर अब विश्व प्रसिद्ध मंदिर बन गया हैं । जगन्नाथ मंदिर 220 फीट ऊंचा और 640 फुट लंबा हैं तथा उतने ही क्षेत्रफल में फैला हुआ हैं । इसका प्राचीर पार करते हुए देवी-देवताओं की मूर्तियां दिखाई देती हैं । दीवारों पर विभिन्न भंगनियों में नर-नारी की श्रृंगारिक मूर्तियां दर्शनीय हैं। यह आज़ चार धामों में से एक धाम जगन्नाथ धाम के रुप में विश्व प्रसिद्ध हो गया हैं। अन्य तीन बद्रीनाथ, रामेश्वरम और द्वारिकापुरी धाम हैं ।

श्री जगन्नाथ रथ यात्रा – बच्चों की टोली उमंग उत्साह अजय अंशिका लक्ष्य ऐरन अग्रवाल चांपा

चांपा में श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों की टोली ने उमंग और उत्सव के साथ भाग लिया । भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के साथ नगर भ्रमण पर निकले ।

आशीर्वाद और समृद्धि की कामना

जय जगन्नाथ के जयकारों के साथ लोगों ने आशीर्वाद और समृद्धि की कामना की। भगवान जगन्नाथ की कृपा सब पर बनी रहे, सब रहे समृद्धि एवं खुशहाल।

जय जगन्नाथ के उद्घोष

जय जगन्नाथ, जय जगन्नाथ, भगवान जगन्नाथ के चरणों में हम सबकी श्रद्धा और भक्ति। हे प्रभु जगन्नाथ, थामो मेरा हाथ, अपने रथ में ले चलो, मुझे अपने साथ। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा ने चांपा के लोगों के दिलों में उमंग और उत्साह भर दिया।

चांपा में धूमधाम से निकली बहुड़ा रथयात्रा।

चांपा में बड़ी धूमधाम से भगवान जगन्नाथ की बहुड़ा रथयात्रा बच्चों के द्वारा निकली गई जिसमें खासकर बड़े-बूढे बच्चे भी भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लेने देखने भीगते पानी में भी पहुंचते हैं । भगवान जगन्नाथ का हर साल चांपा में धूमधाम से मनाया जाता हैं । यह चांपा शहर के लिए आकर्षक माहौल बन जाती है। बहुड़ा यात्रा को सफ़ल बनाने में अग्रवाल ऐरन परिवार कमला देवी अग्रवाल अजय अग्रवाल का भी योगदान सराहनीय रहा ।

स्वादिष्ट मालपुआ और मिठाइयां

खास बात यह हैं कि चांपा में स्वादिष्ट मालपुआ और स्वादिष्ट मिठाइयां बनती हैं , जिसे जनता भगवान जगन्नाथ का प्रसाद समझकर श्रद्धालु-जन अपने-अपने घर लाकर खाते हैं ।

भक्त और भगवान दोनों हुए भावुक ।
अजय ऐरन अग्रवाल का कहना हैं

अजय अग्रवाल का कहना हैं कि यह साल में एक बार रथ यात्रा निकलती है, जिसमें बलभद्र और सुभद्रा के साथ नगर भ्रमण की जाती हैं । भगवान जगन्नाथ की कृपा सब पर बनी रहे, यही हमारी कामना हैं जय जगन्नाथ स्वामी जय जगन्नाथ स्वामी ! !

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-07-09 at 12.08.52_70a140de
    जगन्नाथ के भात को जगत पसारथ हाथ !
  • WhatsApp Image 2025-08-17 at 09.08.24_b5898e0b
    दही हांडी महोत्सव आज़ ! ब्रज मंड़ल की तर्ज पर…
  • श्रावण मास में पवित्र धाम तूर्री से बाबा धाम को निकलेगी भव्य रुद्राक्ष यात्रा
    श्रावण मास में पवित्र धाम तूर्री से बाबा धाम को…
  • कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 23 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की  4-4 लाख रुपए की सहायता राशि
    कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा…
  • b1df6efa-b5cd-4b77-8c6d-c1db340f6e3f
    सुबह हो या शाम… सबके जीवन म हे बस राम-राम-राम
  • www
    महाप्रभु श्री जगन्नाथ रथ यात्रा - चांपा डागा कॉलोनी…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in