• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

⏺ जांजगीर चांपा पुलिस के पहल जिला ”ऑपरेशन उपहार” के शुभारंभ पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) करिन हे

⏺ ”ऑपरेशन उपहार” के तहत पुलिस अधीक्षक ने किया गया निःशुल्क हेलमेट वितरण मोटर सायकल चालक को

  इस ऑपरेशन का उद्देश्य परस्पर एक दूसरे को हेल्मेट का उपहार देकर उसके जीवनभर की उपयोगी चीज़ को देना है.... जैसा कि किसी के Birthday, विवाह आदि अवसर पर ऐसे उपहार दिए जाए तो जन जागरुकता की दिशा मे एक महत्वपूर्ण कदम होगा.. परस्पर हेलमेट पहनने को प्रेरित कर यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक करना इस अभियान का उद्देश्य है.

⏺ ”ऑपरेशन उपहार” के तहत थाना जांजगीर क्षेत्र के पुटपुरा चौक एवं अकलतरा चौक हाइवे रोड में आने जाने वाले 50 मोटर सायकल चालकों को निःशुल्क किया गया हेलमेट वितरण

⏺ ऑपरेशन उपहार के माध्यम से लोगों को अपने परिजनों को विभिन्न अवसरों जैसे जन्मदिन, शादी की सालगिरह, पार्टी आदि में एक दूसरे को उपहार स्वरूप हेलमेट देकर जागरूक करना है

⏩ जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए, उचित बचाव के लिए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में जिले में विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में ”आपरेशन उपहार” का शुभारंभ किया किया है, जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री उदयन बेहार के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा निःशुल्क हेलमेट वितरण और यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य:
सड़क दुर्घटनाओं को रोकना, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देना, और लोगों को सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए प्रेरित करना।

कार्यक्रम की मुख्य बातें:

  1. निःशुल्क हेलमेट वितरण: जन-जागरूकता कार्यक्रम के दौरान दोपहिया वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट प्रदान किए गए।
  2. *यातायात जागरूकता:
  • पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा हेलमेट वितरण के दौरान लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी। ⏩ मोटर सायकल चलाते समय हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, नोपार्किंग में वाहन न खड़ा करने, और नशे में वाहन न चलाने की आवश्यकता को रेखांकित किया गया।
  • वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने और नाबालिग बच्चों को वाहन न देने की अपील की गई।
  • जान-माल की सुरक्षा पर बल: यातायात नियमों का पालन न करने से होने वाले जान- माल की हानि पर प्रकाश डालते हुए सुरक्षित वाहन चालन की महत्ता समझाई गई।
  • यातायात पुलिस की अपील:
  • हमेशा यातायात नियमों का पालन करें।
  • वाहन के सभी दस्तावेज दुरुस्त रखें।
  • बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के वाहन न चलाएं।
  • नशे की स्थिति में वाहन चलाने से बचें।
  • नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने से परहेज करें।
  • ⏩ ”आपरेशन उपहार” के तहत अपने स्वेच्छा से जिले के आनंद हीरो एजेंसी, गट्टानी होंडा एजेंसी जांजगीर, बलौदा हीरो एजेंसी एवं होंडा भगवती एजेंसी अकलतरा के द्वारा यातायात जांजगीर पुलिस को हेलमेट प्रदाय किया गया था, उक्त हेलमेट को भी पुलिस द्वारा मोटर सायकल चालकों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करते हुए वितरण किया गया।
  • ⏩ जांजगीर- चांपा पुलिस सभी नागरिकों से यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा करने की अपील करती है।

Related Posts:

  • befc91f2-b190-4d00-9df3-14c0425d3dfb
    थाना अकलतरा क्षेत्र में जुआ खेलने वाले 04 आरोपियों…
  • 17ba285f-41a8-4b39-80c0-756fc34c44f9
    जांजगीर यातायात पुलिस द्वारा मनाए जात हे 34 वां…
  • 281b57b2-ffae-4e98-aa8a-d243e2e35497
    जिला पुलिस जांजगीर 34 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह…
  • WhatsApp Image 2025-07-04 at 11.52.07_ad394e21
    ⏺ बुलेट वाहन म प्रेशर हार्न/ मोडिफाई साइलेंसर लगाके…
  • ea6a18e2-606d-4d60-8f30-50fb40a9f404
    हेलमेट जागरूकता मोटरसाइकल रैली के संग 36 वा…
  • श्रेया मनहर को जन्मदिन की हार्दिक बधाई तथा शुभकामनाए
    श्रेया मनहर को जन्मदिन की हार्दिक बधाई तथा शुभकामनाए

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in