• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

हत्या करे के नियत ले सिर म लगातार स्टील के जग ले वार कारोइया आरोपी गिरफ्तार

हत्या करने की नियत से सिर पर लगातार स्टील के जग से वार करने वाले आरोपी गिरफ्तार
नाम पता आरोपी – राजुकमार सिदार पिता रामसाय सिदार उम्र 30 साल निवासी सरवानी थाना बाराद्वार जिला सक्ती (छ.ग.)
—-0000—–
बाराद्वार – प्रार्थी लखन सिदार पिता समारू सिदार उम्र 40 साल निवासी सरवानी द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 14.06.24 को प्रार्थी एवं उसके गांव के राजु यादव के साथ रामकन्हाई होटल बाराद्वार के पास नास्ता करने गये थे। दोनो नास्ता कर रहे थे कि करीब 10.30 बजे राजकुमार सिदार उन लोगों के पास आकर राजुयादव के द्वारा पहले से लिया हुआ उधारी रकम 60/-रूपये को मांग करने लगा, जो राजु यादव के द्वारा मेरे पास अभी पैसा नहीं है बोलनें पर राजकुमार सिदार ने राजु यादव को लडाई झगडा करते हुये हांथा पाई करने लगा तब लखन सिदार उसी समय बीच बचाव करनें के लिये आया तो राजकुमार सिदार ने लखन सिदार को तुम मना करने वाले कौन होते हो कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज कर जान से मारनें की धमकी देते हुये हत्या करने की नियत से कैलाश यादव के होटल में रखा स्टील के जग से सिर में 8-9 बार मारकर प्राणघातक हमला किया जिससे लखन सिदार के सिर में तीन जगह गंभीर चोटे आने से लखन सिदार उल्टी कर रहा था कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया घटना के संबंध मे पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा (भा0पु0से0) के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री रमा पटेल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महोदय श्री मनीष कंवर के मार्गदशन पर फरार आरोपी की पतासाजी मे लिया गया प्रकरण के आरोपी घटना कारित कर फरार था जिसकी पतासाजी किया जा रहा था पतासाजी के दौरान आरोपी का सूचना मिलने पर आरोपी राजकुमार सिदार पिता रामसाय सिदार उम्र 30 साल निवासी सरवानी थाना बाराद्वार जिला-सक्ती (छग) को गिरफतार कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर सक्ती जेल दाखिल किया गया ।
उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक प्रवीण राजपूत, सहा.उपनिरीक्षक उपेन्द्र यादव, प्रआर. देवनारायण चंद्रा, आर. अशोक साहू, आर. फूलचंद जाहिरे, आर. रामकुमार यादव, आर. बुधेश्वर पटेल, आर. योगेश कुमार साहू , आर. कंचन सिदार का विशेष योगदान रहा ।

Related Posts:

  • 014ae76c-a3e2-49b4-a914-593a0328b4b2
    कलेक्टर अऊ जिला खनिज अधिकारी के सील बनवा के अवैध रूप…
  • 1dac228f-ad72-4ced-9ce7-9ad3fb550c9e
    हत्या करे के नियत ले सिर म डंडा ले वार कारोइया आरोपी…
  • WhatsApp Image 2026-04-03 at 2.39.03 PM
    ग्राम खपरी दोहरे अंधे हत्या कांड की गुत्थी 48 घंटे…
  • 55991be4-0361-4b71-a9f1-a9e1ba4048b2
    ग्राम सकर्रा म 75 वर्षीय वृद्ध के हत्या कर शव ला…
  • 0e39df2e-aa95-4c35-8d1d-681f6e11cb51
    ’टांगी से प्राण घातक वार कर हत्या के प्रयास करने…
  • WhatsApp Image 2026-03-29 at 4.08.53 PM
    हत्या के मामले म 02 आरोपी गिरफ्तार भेजिस न्यायिक…

Primary Sidebar

Latest News

राष्ट्रीय स्वयं संघ के राष्ट्र प्रथम भाव से प्रभावित ममता का पराभव…आलेख: चितरंजय पटेल, अधिवक्ता उच्च न्यायालय

पद्मश्री फुलवासन का अपहरण… ट्रैफिक पुलिस की सजगता से वाहन सहित धरे गए ४ आरोपी…

बिर्रा क्षेत्र में जिओ नेटवर्क की समस्या से मोबाइल उपभोक्ता खासे परेशान

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क में चांपा अजय मधु अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया रोमांचक अनुभव मगरमच्छों के बीच प्रकृति से साक्षात्कार

थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम मधईपुर में चार घरों में हुए चोरी के मामले का पुलिस ने किया खुलासा

➡️ फर्जी बैंक छपोरा मामले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in