• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

हत्या करे के नियत ले प्राण घातक हमला कारोइया एक महिला सहित 03 आरोपी गिरफ्तार थाना पामगढ़ पुलिस के कारवाही ।

⏺️ आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टांगिया, रॉड एवं डंडा को किया गया है बरामद

⏺️आरोपीयों के विरूध्द धारा 296, 109 (1), 3(5) बी.एन.एस. के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

⏺️आरोपी का नाम

  1. रामलखन यादव उम्र 45 वर्ष,
  2. भरत लाल यादव उम्र 43 वर्ष,
  3. किरन यादव उम्र 35 वर्ष साकिनान भैंसो थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चाम्पा

⏩ मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 06.06.2025 को सुबह आहत् बाली यादव व भाई नान्हू यादव दोनो बांधाखार खेत तरफ गये थे तभी आरोपियों द्वारा खेत के धान को काटने की बात को लेकर एक राय होकर अश्लील गाली गलीच देकर जान से मारने की नियत से टंगिया, रॉड, डण्डा से प्राण घातक हमला कर दिया जिसकी सूचना पाकर आहत् के परिजन खेत गये और इलाज के लिए आहतों को पामगढ़ अस्पताल ईलाज कराने लाये है कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपीयों के विरूद्ध थाना पामगढ़ में अप. क्र. 260/2025 धारा 296, 109(1), 3(5) बी.एन.एस. कायम कर विवेचना में लिया गया था।

⏩ प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र खुटे के कुशल मार्गदर्शन में त्वरित कार्यवाही करते हुए आहतो का डाक्टरी मुहिजा कराया गया जो गभीर चोंट होने से हायर सेंटर रिफर किये है। विवेचना दौरान प्रकरण के आरोपीयों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर मेमोरंडम कथन लिया, जो घटना कारित करना स्वीकार करने से घटना में प्रयुक्त टंगीया, रॉड, एवं डण्डा को बरामद किया जाकर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी पतासाजी जारी है।

⏩ उपरोक्त कार्यवाही में उप निरी. मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, स.उनि. रामदुलार साहू, संतोष बंजारे, प्र.आर. अजय कंवर, म.प्र. आर. मंजू सिह, आर. टिकेश्वर राठौर, श्याम सरोज ओग्रे एवं थाना पामगढ़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • ec4959d0-6a19-4d43-b452-e6de0f82e100
    थाना शिवरीनारायण क्षेत्र म होय हत्या के मामला म 01…
  • WhatsApp Image 2026-04-03 at 2.39.03 PM
    ग्राम खपरी दोहरे अंधे हत्या कांड की गुत्थी 48 घंटे…
  • WhatsApp Image 2025-05-12 at 4.41.34 PM
    एक राय होके रास्ता रोकके डण्डा, रॉड ले हमला कारोइया…
  • WhatsApp Image 2025-07-16 at 18.15.21_edd5bfc8
    एक राय होके रास्ता रोकके डण्डा, रॉड ले प्राण घातक…
  • 187ac12f-9775-4229-b259-51267040c689
    पुराना रंजिश ल लेके रॉड ले प्राण घातक हमला
  • WhatsApp Image 2026-05-24 at 6.56.49 PM
    पुरानी रंजिश में चाकू-रॉड से हमला, बाप-बेटा गिरफ्तार

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in