• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

पुरानी रंजिश में चाकू-रॉड से हमला, बाप-बेटा गिरफ्तार

  • थाना बलौदा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू, रॉड बरामद किया

थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम बछोद में पुरानी रंजिश को लेकर चाकू और लोहे की रॉड से हमला करने वाले बाप -बेटे को बलौदा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त 1 चाकू और 1 लोहे का रॉड भी जब्त किया गया है।

क्या है मामला थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम बछौद निवासी सचिन तिवारी (22) ने 23 मई को थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि शाम करीब 5 बजे गांव के कोटवार विकास उसे और उसके पिता को घर के बाहर बुलाकर पूर्व में किए गए समझौते की बात करने लगा। इसी दौरान आरोपी प्रताप सिंह गोड उर्फ पुलु (20) और उसके पिता हरप्रसाद गोड (55) निवासी वार्ड क्र. 09 डिपरापारा वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश की बात को लेकर गाली -गलौच करते हुए चाकू और रॉड से हमला कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 351(3), 115(2), 3(5), 118(1) BNS और धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त चाकू व लोहे का रॉड बरामद कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. प्रताप सिंह गोड उर्फ पुलु उम्र 20 साल
  2. हरप्रसाद उम्र 55 साल दोनो निवासी वार्ड क्र- 09 डिपरापारा थाना-बलौदा जिला-जांजगीर चांपा उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सउनि सुनील कुमार टैगोर, प्र. आर. मुकेश यादव, गजाधर पाटनवार, टिकेश्वर राठौर,आरक्षक रज्जु रात्रे, संदीप सोनंत , रोहित साहू , जयराम बिंझवार का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • जनदर्शन मा बेटा अपन सियान बुजुर्ग दाई ला छोड़ के घर लौटीस, कलेक्टर मैडम मानवता के मिशाल पेश करत आखिर घर पहुचाइस
    जनदर्शन मा बेटा अपन सियान बुजुर्ग दाई ला छोड़ के घर…
  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • WhatsApp Image 2026-04-03 at 2.39.03 PM
    ग्राम खपरी दोहरे अंधे हत्या कांड की गुत्थी 48 घंटे…

Primary Sidebar

Latest News

गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने सक्ती पुलिस ने आयोजित की शांति समिति की बैठक

असली जैसी चमक, नकली थी खनक! 25 साल से बना रहे थे नकली सिक्के, 70 करोड़ के नेटवर्क ने उड़ाए होश

मोबाईल एवं नगदी रकम चोरी करने वाला आरोपी सक्ती पुलिस के हत्थे चढ़ा

त्वरित पुलिस रेस्क्यू: गेमन पुल में महिला के बहने की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस ने मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू शुरू किया।

राधाकृष्ण मंदिर, ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में गणेशोत्सव की धूम

BDG’ऑनलाईन सट्टा ऐप के जरिए अवैध कारोबार चलाने वाले अंतर जिला/स्थानीय नेटवर्क का पर्दाफ़ाश

मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय जी नेतृत्व में पूरे छत्तीसगढ़ में 14 अगस्त से 2 फरवरी तक सायबर जागृति का अभियान चलाया जा रहा है

नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, बाजार में खपाए 70 करोड़ से ज्यादा के नकली सिक्के

किसान के घर से चुराई खाद की बोरी, गांव वालों ने चोरों को दी अनोखी सजा, कंधे पर बोरी लादकर ढोल-नगाड़े के साथ गांव में घुमाया

गणेश उत्सव के मद्देनजर थाना बाराद्वार में शांति समिति की बैठक आयोजित

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in