हिन्दू समाज में गुरू को ईश्वर से भी ऊपर का स्थान दिया गया है श्रेष्ठ भाव के साथ हिन्दू समाज गुरू के श्रीचरणों में नतमस्तक रहकर सनातन काल से गतिमान है।

आज गुरू पूर्णिमा के पावन पर्व पर ग्राम पंचायत सरहर गढ़ में गुरू पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया साथ ही इस पावन अवसर पर ज्योतिष वेदाचार्य एवम भगवताचार्य एवम प्रदेश महासचिव राष्ट्रीय मानव अधिकार एवम सामाजिक न्याय आयोग छत्तीसगढ़ से अनुसुइया नंदन पंडित कौशलेंद्र दुबे जी(कृष्णा महराज)जी का जन्म दिवस बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया पूज्य कृष्णा दुबे जी ने बताया की यह गुरू पूर्णिमा ऋषि अंगिरस और महर्षि वेदव्यास जी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है तब से भारत में गुरू परंपरा चली आ रही यही गुरू परंपरा हमारी नई पीढ़ी को कैसे संभालना है ये भी पूज्य महाराज श्री ने सभी कार्यकर्ता बंधुओं को बताया जिसमे कार्यकर्ता के रूप में सरहर गढ़ से शत्रुघन जी चंद्रा,छेदी दास महंत जी, सतीश साहूजी, प्रदीप चंद्रा जी, भरत कुर्रे जी, संतोष साहू जी,गिरीश श्रीवास जी,संजय साहूजी एवम ग्राम कड़ारी से भानु साहू जी ग्राम कुम्हारी कला से श्याम साहू जी और नवयुवक साथी उपस्थित थे। साथ ही कुम्हारी कला में पंडित कौशलेंद्र दुबे जी(कृष्णा महराज)जी का जन्म दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ( आर एस एस) के साथियों के साथ मिलकर पौधा रोपण किया गया इस पुनित कार्य मे मुख्य रूप से दिलीप बरेठ,सुनील बरेठ, श्याम साहू,छेदी दास महंत,भानु साहू राजू ,आशुतोष बरेठ, सतीश साहू और बहुत सारे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता बंधुओं की गरिमामय उपस्थिति रही












