• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

जिले में संचालित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

संवाददाता श्रीमती सुनीता महंत जिले में संचालित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

संवाददाता

श्रीमती सुनीता महंत 

मोबाईल नंबर 9977109155

हर्षोल्लास और उत्साह के साथ ग्रीष्मकालीन शिविर में शामिल हुये बच्चे

सक्ती 31 मई 2023/ नवगठित सक्ती जिले की कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के दिशा निर्देशन में जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिले में 1 मई से 30 मई 2023 तक ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कराया गया। जिसका समापन आज सुबह जिले की कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने विभिन्न जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बच्चों की उपस्थिति में जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय इंडोर स्टेडियम सक्ती में किया। एक माह तक चलने वाले इस शिविर में 5 से 17 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 310 बालक और बालिका पंजीयन कराकर निर्धारित तिथि और समय में शामिल होकर योग्य प्रशीक्षको द्वारा योगा, एथलेटिक्स, तैराकी, कबड्डी, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, फुटबॉल, बांटी, पेंटिंग या चित्रकला, संगीत, नृत्यकला विधाओं में अपनी रुचि अनुसार कुशल प्रशिक्षकों के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त कर लाभान्वित हुवे। बच्चे पूरे उत्साह और हर्षोंल्लास के साथ ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए।
ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर कलेक्टर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इस आयोजन के सफल क्रियान्वयन की प्रशंसा की। उन्होंने इस तरह के शिविर आयोजन से बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को गति मिलने की बात कहते हुए जिले के बच्चों की खेल प्रतिभाओं और शैक्षणिक गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए बच्चों का बेहतर भविष्य सुनिश्चित किए जाने की बात कही। ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में सक्ती नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सुषमा दादू जायसवाल , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती गायत्री सिंह , तहसीलदार श्री मोहन प्रताप सिंह, त्रिलोक चंद जयसवाल, गिरधर जायसवाल, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता पिंटू ठाकुर, भोलाशंकर तिवारी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन व्यायाम शिक्षक चतुर सिंह चन्द्रा तथा आभार प्रदर्शन गिरधर जायसवाल ने किया । उक्त प्रशिक्षण का अयोजन श्री हरी पटेल खेल एवम युवा कल्याण विभाग अधिकारी जिला सक्ती के मार्गदर्शन में विभिन्न खेल प्रशिक्षकों तथा योग शिक्षकों के द्वारा सम्पन्न कराया गया।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…
  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…
  • 8a76a906-a7c1-4eff-85d9-6f95771d3656
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
  • नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस चंद्रपुर विधायक श्री रामकुमार यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम
    नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस चंद्रपुर विधायक श्री…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in