• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

रात्रि में घर अंदर घुसकर मारपीट करने के मामले में थाना अकलतरा पुलिस की आरोपियो के विरुद्ध सख्त कार्रवाई

  • मामले में महिला सहित 10 आरोपी गिरफ्तार
  • मामले में 03 विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक भी शामिल
  • थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम रोगदा में हुई थी मारपीट की घटना

थाना अकलतरा पुलिस ने 27 मार्च 2026 को ग्राम रोगदा में हुई गंभीर मारपीट की घटना में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। घटना में प्रार्थी प्रकाश नोरगे और उनके परिवार के सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए थे।

विवरण 27 मार्च 2026 की रात करीब 8:15 बजे आरोपीगण प्रार्थी के घर में घुसकर गाली-गलौच करते हुए आरोपी विनोद कुमार नोरगे ने लाठी से प्रार्थी के सिर, हाथ और पैरों पर वार किया। प्रार्थी की पत्नी जब रूम से बाहर निकली तो सविता और रामफल ने उनके बांह पकड़ लिए और विनोद ने उन पर भी हमला किया। इसी दौरान प्रार्थी के तीन पुत्र अभिषेक, सुमित और अमित पर भी लाठी से हमला किया गया। इसके बाद आरोपीगण ने प्रार्थी की बेटी को घसीटते हुए घर से बाहर निकाला। इस मारपीट में भानुप्रताप, राहुल, रौशन, नरेन्द्र, निखिल, रामगोपाल, रामकुमारी, शत्रुहन और अन्य आरोपी भी शामिल थे।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा के नेतृत्व में अकलतरा पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और घटना में प्रयुक्त लाठी और बेल्ट जप्त किए। गवाहों के बयान दर्ज किए गए और घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 331(6), 115(2), 191(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है और कानूनी कार्रवाई पूरी की जा रही है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा एवं थाना अकलतरा पुलिस का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2026-04-25 at 8.23.49 PM
    थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम रोगदा में जुआ खेल रहे…
  • WhatsApp Image 2026-04-18 at 6.12.13 PM
    थाना सायबर जांजगीर की सक्रियता के अंतरराज्यीय चोर…
  • 5dc6c209-71f7-4de4-b11a-214584c7805e
    शिवरीनारायण मेला म युवक के हत्या के मामला म आरोपि ल…
  • d8983793-4245-4a46-9ec5-f81a3b6086e3
    अपनी ही मासूम बच्ची को लकड़ी के बत्ता से मारकर हत्या…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…

Primary Sidebar

Latest News

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क में चांपा अजय मधु अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया रोमांचक अनुभव मगरमच्छों के बीच प्रकृति से साक्षात्कार

थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम मधईपुर में चार घरों में हुए चोरी के मामले का पुलिस ने किया खुलासा

➡️ फर्जी बैंक छपोरा मामले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछा भांटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”

अघरिया समाज की बेटी संध्या नायक प्रदेश में अव्वल…

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के सम्मान और स्मरण का पर्व है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस…

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in