• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

21.1 किलो गांजा जब्त, आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

  • गिरफ्तार आरोपी वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा जिला जांजगीर चांपा पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा एवं बिक्री की नकदी रकम जब्त की है। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख 55 हजार रुपये बताई है। विवरण 5 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद थाना चांपा पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक व्यक्ति कागज की पुड़िया में गांजा बेचते हुए मिला। घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष), पिता स्वर्गीय यशवंत देवांगन, निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा बताया।
    पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी की घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान घर से खाकी रंग के टेप लगे चार पैकेट एवं दो प्लास्टिक बोरियों में रखा कुल 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए।

थाना चांपा पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना चांपा में अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत धारा 20(बी), एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड भेजा गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर, प्रधान आरक्षक नरसिंह बर्मन, महिला प्रधान आरक्षक पुष्पलता साहू, आरक्षक ईश्वरी राठौर, प्रकाश द्विवेदी, मुद्रिका दुबे, विरेश सिंह सहित थाना चांपा स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • Screenshot-2024-11-01-102117
    दिवाली के बाद महंगाई के झटका: 1 नवंबर 2024 ले एलपीजी…
  • Screenshot-2024-11-01-102117
    दिवाली के बाद महंगाई के झटका: 1 नवंबर 2024 ले एलपीजी…
  • WhatsApp Image 2025-05-02 at 7.58.28 PM
    अवैध मादक गांजा के संग परिवहन कारोइया आरोपी ल पकड़े…
  • कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 23 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की  4-4 लाख रुपए की सहायता राशि
    कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा…
  • 13-3
    महासमुंद में बड़ी कार्रवाई: कार से 9.17 करोड़ के…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in