• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

महासमुंद में बड़ी कार्रवाई: कार से 9.17 करोड़ के सोने के आभूषण जब्त, तीन लोग पकड़े गए

महासमुंद। जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए वोक्सवैगन कार से करोड़ों रुपये के सोने के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस ने कार में सवार तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार, एनएच-353 स्थित रेहटीखोल नाका में 17 मई 2026 को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान ओडिशा की ओर से आ रही वोक्सवैगन वरटस कार क्रमांक GJ 03 NP 4230 को रोककर जांच की गई।

कार की तलाशी लेने पर पिछली सीट के नीचे बनाए गए चेंबर में रखे दो पीठू बैग मिले। बैग के अंदर छह प्लास्टिक बॉक्स में विभिन्न प्रकार के सोने के आभूषण रखे हुए थे। जांच में कुल 7512.488 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 9 करोड़ 17 लाख 84 हजार 220 रुपये बताई गई है।

कार में सवार तीनों व्यक्तियों ने अपने नाम जयेश अकबरी, सुनीत कारेना और रूशी अग्रावत निवासी राजकोट (गुजरात) बताए। पुलिस ने उनसे सोने के आभूषणों से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए धारा 94 बीएनएसएस के तहत नोटिस दिया, लेकिन मौके पर कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका।

इसके बाद पुलिस ने धारा 106 बीएनएसएस के तहत सोने के आभूषण और परिवहन में प्रयुक्त वोक्सवैगन कार को जब्त कर लिया। जब्त वाहन की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है। इस तरह कुल जप्त संपत्ति की कीमत 9 करोड़ 27 लाख 84 हजार 220 रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने मामले की अग्रिम जांच और कार्रवाई के लिए आयकर विभाग तथा राजस्व सूचना निदेशालय (डीआरआई) छत्तीसगढ़ को सूचना भेज दी है।

जब्त संपत्ति

  • 7512.488 ग्राम सोने के आभूषण
  • कीमत : ₹9,17,84,220
  • वोक्सवैगन वरटस कार
  • कीमत : ₹10,00,000

कुल जब्ती

₹9,27,84,220 रुपए।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp-Image-2026-09-14-at-09.52.11-860x645
    असली जैसी चमक, नकली थी खनक! 25 साल से बना रहे थे…
  • Untitled-1 copy
    छत्तीसगढ के वेदांता पावर प्लांट सक्ती में दर्दनाक…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…

Primary Sidebar

Latest News

चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश

बिना लाइसेंस के बाइक चला रहे बेटे को 5 साल, बाइक देने वाले पिता को तीन महीने की सजा, जानिए पूरा मामला…

10 और 20 रुपये के नोटों की बदलेगी शक्ल, RBI लाएगा प्लास्टिक करेंसी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिलेभर में हुआ परेड का लाइव प्रसारण, पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा

म्हारो दीपावली त्योंहार आयो संग मिट्टी को दियों हर घर लाय्यो जी चांपा मारवाड़ अंशिका लक्ष्य ऐरन अग्रवाल

निर्माणाधीन भवन (स्वामी आत्मानंद स्कूल हसौद) में लगे सामान सेटरिंग प्लेट को चोरी करने वाले 06 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

चांपा दशहरा उत्सव समिति 2026 ने अग्रवाल ऐरन परिवार को भेंट की पूजन सेट सिल्वर प्लेट थाल

दृष्टिबाधित बच्चों को सफल जीवन के सपने दिखाना अभिभावकों का प्रथम दायित्व:

चांपा दशहरा उत्सव समिति 2026 ने अग्रवाल ऐरन परिवार को भेंट की पूजन सेट सिल्वर प्लेट थाल

पुलिस प्रशासन ने शिक्षा विभाग के साथ मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस…रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in