• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

फर्जी भारतीय स्टेट बैंक म नौकरी लगाए के नाम म पैसा लेके ठगी कारोइया फरार एक आरोपी गिरफ्तार।

थाना मालखरौदा की कार्यवाही

➡️ अपराध क्रमांक 279/2024 धारा 318(4), 338, 336, 340, 3(4) BNS

➡️ आरोपी हीरा उर्फ कुनाल दिवाकर पिता परसराम दिवाकर उम्र 31 साल ग्राम तालदेवरी, थाना बिर्रा, जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.)।

➡️ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी जीवराखन कावड़े मुख्य प्रबंधक (प्रशासन) 58: क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय कोरबा जिला कोरबा (छ.ग.) का दिनांक 27.09.2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की ग्राम उपोरा में फर्जी भारतीय स्टेट बैंक शाखा दिनांक 18.09.2024 से खुला है, जहां 06 व्यक्ति कार्यरत है, पूछताछ करने पर अनिल भास्कर एवं अन्य के ‌द्वारा एक राय होकर भारतीय स्टेट बैंक में नौकरी लगाने के नाम पर रुपए लेकर कल पूर्वक कूट रचना करते हुए फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर फर्जी बैंक खोल कर धोखाधड़ी किये है बताएं है, प्रार्थी कि रिपोर्ट पर उपरोक्त अपराध धारा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में पूर्व में आरोपी अनिल भास्कर, नरेंद्र साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। तथा 07 आरोपी फरार थे , प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पत्र माननीय न्यायालय पेश किया गया है। फरार 07 अन्य आरोपी की पता तलाश की जा रही थी।

➡️ सक्ति में पुराने एवं गंभीर प्रकरण के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी कर प्रकरण का निकल करने का निर्देश प्राप्त हुआ है इसी कड़ी में सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक महोदया जिला शक्ति, श्री हरीश यादव (रा. पु.से.) अति. पुलिस अधीक्षक महोदया जिला सक्ति, एवम मनीष कुंवर (रा. पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी महोदय (पुलिस) सक्ति के द्वारा फरार आरोपीयो को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया, जिसके परिपालन में मामले के फरार आरोपी हीरा उर्फ कुनाल दिवाकर को ग्राम तालदेवरी में उसके घर में घेरा बंदी कर पकड़े जिसे अभिरक्षा में लेकर थाना लाकर पूछताछ कर मेमोरेंडम कथा लेने पर अपने अन्य साथियों के साथ फर्जी एसबीआई बैंक छपोरा का सेटअप तैयार करना, पीड़ितों से डॉक्यूमेंट लेना तथा ठगी की रकम को एकत्रित करना, जुर्म स्वीकार किया है। मामले में नौकरी लगाने के नाम से पीड़िता से लिए गए डॉक्यूमेंट (आधार कार्ड, पेन कार्ड, कक्षा 10,12 वी का मार्कशीट, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र एवं बैंक पासबुक) आरोपी से जप्त किया गया है। आरोपी के विरुध्द पर्याप्त सबूत पाये जाने से आरोपी को दिनांक 28.03.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सतरूपा तराम थाना प्रभारी मालखरौदा उप निरीक्षक सी.पी. कंवर, स.उ.नि. राधेश्याम राठौर, प्र.आर. योगेश्वर बंजारे, आरक्षक सेतराम पटेल, हिरेंद्र राजपूत, शत्रघन जांगड़े का सराहनीय योगदान रहा है।

Related Posts:

  • e290eb9f-485e-47fe-a059-01f1ba64204e
    ठगी के मास्टरमाइंड गिरफ्तार, कई जिला म एसबीआई के…
  • 4c25d90f-e59b-457b-ade2-31772c597dc1
    फर्जी भारतीय स्टेट बैंक में नौकरी लगाने के नाम पर…
  • WhatsApp Image 2026-05-04 at 6.39.50 PM
    ➡️ फर्जी बैंक छपोरा मामले में फरार एक और आरोपी…
  • 014ae76c-a3e2-49b4-a914-593a0328b4b2
    कलेक्टर अऊ जिला खनिज अधिकारी के सील बनवा के अवैध रूप…
  • नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी
    नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले 01 आरोपी को…
  • बैंक म पैसा जमा करे  के नाम म  अलग अलग लोगन  ले  लाखों रुपया लेके ठगी कारोइया आरोपी गिरफ्तार थाना नवागढ़ पुलिस के  कारवाही
    बैंक म पैसा जमा करे के नाम म अलग अलग लोगन ले लाखों…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in