• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले 01 आरोपी को बिर्रा पुलिस ने किया गिरफ्तार

नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी

संवाददाता राम कुमार मनहर

बेलादुला / मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी लक्ष्मीकांत साहू उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम सेमरिया द्वारा थाना बिर्रा में दिनांक 05.06.22 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम देवरी थाना शिवरीनारायण निवासी दिलीप कुमार साहू उम्र 26 वर्ष इससे एवं भोलेनाथ साहू से थल सेना में नौकरी लगाने के एवज में 450000-450000 रूपये एवं भोलेनाथ साहू के भाई गुलशन साहू से वन विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 350000 रूपये का मांग किया था। जो उनके झांसे में आकर तीनो वर्ष 2020-2021 में विभिन्न किश्तों मे नगदी एवं फोन पे के माध्यम से कुल 1027000 रुपये दिलीप साहू को दिये थे। प्रार्थी एवं उसके साथियों द्वारा नौकरी नहीं लगने पर आरोपी से पैसे की मांग करने पर आरोपी द्वारा पैसा वापस नहीं किया गया।

नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी
नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी


⏩प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी दिलीप साहू निवासी देवरी के विरूद्ध थाना बिर्रा में अपराध क्रमांक 84/22 धारा 420 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
⏩प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी दिलीप साहू की पता तलाश की जा रही थी आरोपी के पूर्व में मध्यप्रदेश में रहने की सूचना प्राप्त होने पर बिर्रा पुलिस द्वारा दबिश दिया गया था किंतु आरोपी वहां नहीं मिला। आरोपी गिरफ्तारी के डर से लगातार फरार चल रहा था। आरोपी अपने घर से अन्यत्र ग्राम भुरकुंडा थाना पचपेढी जिला बिलासपुर मे छिपे होने की जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल बिर्रा पुलिस द्वारा दिनांक 24.12.22 को दबिश देकर आरोपी दिलीप साहू को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करते हुये धोखाधडी से अर्जित रकम को निजी कार्यों में उपयोग करना बताया गया। आरोपी के कब्जे से बैंक पासबुक एवं चेकबुक जप्त किया गया है।
⏩आरोपी दिलीप साहू उम्र 26 वर्ष निवासी देवरी को दिनांक 25.12.22 को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।
आरोपी को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक अवनीश कुमार श्रीवास, सउनि रोहित भारद्वाज प्र.आर. नरेन्द्र पात्रे एवं राजेश कौशिक का विशेष योगदान रहा।


⏩पीड़िता की रिपोर्ट पर धारा 376, 506 भादवि 04, 06 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध किया गया।
⏩प्रकरण के आरोपी विधि से संघर्षरत बालक को दिनांक 30.11.22 को किशोर न्याय बोर्ड पेश किया गया जहाँ से बाल सम्प्रेक्षण गृह कोरबा भेजा गया ।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विवेक पांडेय, उप निरीक्षक व्यास नारायण बनाफर, आरक्षक विनोद रात्रे एवं वीरेंद्र सूर्यवंशी का सराहनीय योगदान रहा

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • फर्जी नियुक्ति आदेश देकर नौकरी लगाने के नाम से  06 लाख रुपया का ठगी करने वाले आरोपी को थाना जांजगीर पुलिस ने किया गिरफ्तार
    फर्जी नियुक्ति आदेश देकर नौकरी लगाने के नाम से 06…
  • ऑनलाईन सायबर फांड के अवैध लेन-देन आऊ उपलब्द्ध कराये गये फर्जी बैंक अकाउंट (म्यूल अकाउंट) धारक म  सायबर पुलिस के सख्त कारवाही
    ऑनलाईन सायबर फांड के अवैध लेन-देन आऊ उपलब्द्ध कराये…
  • e290eb9f-485e-47fe-a059-01f1ba64204e
    ठगी के मास्टरमाइंड गिरफ्तार, कई जिला म एसबीआई के…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in