
चांपा ! डागा कॉलोनी बरपाली चौक निवासी स्वर्गीय रोशन लाल अग्रवाल (रोशन लाल हार्डवेयर) के पोता – पोती अंशिका लक्ष्य ऐरन अग्रवाल ने दीपावली त्यौहार के अवसर पर समाज से एक प्रेरणादायक अपील की है दोनों ने कहा कि “हमारा आपसे विनम्र अनुरोध है कि इस दीपावली पर इलेक्ट्रिक लाइट्स और प्लास्टिक दीपों की जगह मिट्टी के पारंपरिक दीपों का उपयोग करें”!
उन्होंने बताया कि जब मिट्टी के दीपों को अपनाते हैं तो न केवल पर्यावरण की रक्षा होती है बल्कि स्थानीय कुम्हारों और कलाकारों को रोजगार भी मिलता है इससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और उनका जीवन भी दीपावली की तरह रोशन हो उठता है !
अंशिका और लक्ष्य ऐरन अग्रवाल ने कहा कि “हमें मिलकर यह संकल्प लेना चाहिए कि हम स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देंगे और मिट्टी के दीपों से हर घर को सजाएंगे जब हर घर में मिट्टी का दिया जलेगा तब असली अर्थों में दीपावली का उजाला फैलेगा” !
उन्होंने कहाकि जैसे कुम्हार अपने हाथों की कला से मटका घड़ा कलश और दिया बनाते हैं वैसे ही हमें उनके परिश्रम की कद्र करते हुए उनके बनाए दीपों से अपने घर – आंगन को रोशन करना चाहिए दोनों ने अंत में कहा “आओ इस दीपावली पर मिट्टी के दीपों से हर घर जगमगाएं और जय श्री राम जय हनुमान के उद्घोष के साथ सच्ची खुशी का प्रकाश फैलाएं जगमग जगमग जगमगा उठेगी दीपावली का यह त्यौहार” !!











