• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

देवांगन समाज के जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुए गोविंद देवांगन, सचिव उमेश देवांगन, हेतराम देवांगन उपाध्यक्ष बनाये गए

सक्ति/बेलादुला – छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित देवांगन समाज के नवगठित शक्ति जिला के निर्वाचन 15 सितंबर शुक्रवार को देवांगन धर्मशाला शनि मंदिर के पीछे शक्ति में आयोजित किए गए, इस निर्वाचन में जहां 22 गांव के मेहर एवम प्रत्येक गांव से 10-10 समाज बंधुओ की उपस्थिति इस निर्वाचन में रही, तो वहीं बैठक में उपस्थित समाज के वरिष्ठ जनों ने बताया कि आने वाले समय में प्रदेश स्तर पर देवांगन समाज का संगठन बनना है, तथा इसके भी विधिवत निर्वाचन की प्रक्रिया होनी है, अतः जिलो में पहले समाज का संगठन मजबूती के साथ तैयार हो, इस दिशा में कार्य हो रहा है तथा समाज के वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई, जिसमें सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई, जिसमें 22 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया,जिसमें वोटो की गिनती के दौरान दो मत निरस्त हुए एवं गोविंद देवांगन को 10 मत मिले तथा गोविंद देवांगन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदियों को 6 मतों से परास्त कर विजय हासिल की, साथ ही इस दौरान सचिव के पद पर भी सर्वसम्मति से उमेश देवांगन को चुना गया, गोविंद देवांगन के जिला अध्यक्ष निर्वाचित होने पर जहां समाज बंधुओ ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी, तो वहीं गोविंद ने भी इस अवसर पर देवांगन समाज के सभी उपस्थित जनों को प्रणाम करते हुए कहा कि आज सभी के सहयोग से यह समाज निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है, तथा हमारा संगठन और अधिक मजबूत हो एवं प्रत्येक जिलों में हमारा यह संगठन सेवा के काम करें, रचनात्मक कार्य करें, यही हम सभी की सोच है, तथा गोविंद ने कहा कि शक्ति राजस्व जिले के अंतर्गत देवांगन समाज की बहुल्यता है, एवं देवांगन समाज के बंधु जहां सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक दृष्टिकोण से भी काफी सक्षम है, तो वहीं समाज के लोग आज देश तथा प्रदेश के प्रशासनिक उच्च पदों पर भी विराजमान होकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं, एवं समाज के और अधिक विकास के लिए संगठन की कमी महसूस की जा रही थी, तथा आज इस जिला इकाई के गठन से ही आने वाले समय में हम सभी मिलजुल कर इस संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे

जैजैपुर के अंतर्गत माँ चंडी दाई की पावन धरा बेलादुला निवासी हेतराम देवांगन को सर्व सम्मति से उपाध्यक्ष बनाया गया जिसमे सभी लोगो ने हर्ष ब्यक्त किया है

ज्ञात हो की गोविंद देवांगन वर्तमान में देवांगन समाज के उपाध्यक्ष के रूप में विगत कई वर्षों से निरंतर कार्य कर रहे हैं,एवं उनके पिता लखन लाल देवांगन भी मेंहर के रूप में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं, तथा गोविंद देवांगन का पूरा परिवार सदैव सेवा के कामों एवं रचनात्मक कार्यों में अग्रणी होकर योगदान देता है, तो वहीं गोविंद देवांगन राजनीतिक एवं धार्मिक क्षेत्र में भी प्रमुख रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं, तथा उनकी मां विजया देवांगन नगर पालिका परिषद शक्ति से वार्ड क्रमांक- 12 की भारतीय जनता पार्टी की निर्वाचित पार्षद है, जिन्होंने विगत 2019 के नगर पालिका चुनाव में रिकार्ड मतों से जीत दर्ज की थी

तथा गोविंद देवांगन के चाचा स्वर्गीय अशोक देवांगन भी पूर्व में नगर पालिका शक्ति के वार्ड क्रमांक- 12 के निर्वाचित पार्षद एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मनोनीत एल्डरमेन में भी रह चुके हैं एवं गोविंद देवांगन वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल शक्ति के महामंत्री पद के दायित्व का भी निर्वहन कर रहे हैं

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp-Image-2023-11-30-at-14.52.27
    3 दिसम्बर के बिहनिया बेरा 8 बजे ले शुरू होही मतगणना…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • WhatsApp Image 2025-10-27 at 16.18.10_17d060d4
    अखिल भारतीय प्रतिनिधि संगठन को लेकर उड़ीसा और…
  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…
  • 8a76a906-a7c1-4eff-85d9-6f95771d3656
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

Primary Sidebar

Latest News

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछा भांटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”

अघरिया समाज की बेटी संध्या नायक प्रदेश में अव्वल…

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के सम्मान और स्मरण का पर्व है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस…

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम, चंद्रपुर क्षेत्र से 01 जेसीबी और 04 ट्रैक्टर जप्त

आज दिनांक 03.05.26 को प्रातः लगभग 07:50 बजे कोरबा से सारंगढ़ जा रही एक यात्री बस ग्राम करनौद, थाना बिर्रा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।

रेलवे ट्रैक किनारे लाश मिली, कोरबा की घटना

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in