• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

पुलिस अधीक्षक की अनुकरणीय पहल, थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम करहीडीह में महिला कमांडो टीम का गठन कर नशा मुक्ति एवं सायबर जनजागरूकता का विशेष कार्यक्रम का आयोजन

  • महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम: बलौदा क्षेत्र के ग्राम करहीडीह में बनी महिला कमांडो टीम
  • नशा मुक्ति और साइबर जागरूकता अभियान को मिलेगी नई ताकत, महिला कमांडो टीम गठित

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS की पहल पर बलौदा क्षेत्र के ग्राम करहीडीह गांव में महिला कमांडो टीम का गठन कर नशा मुक्ति एवं साइबर जनजागरूकता का विशेष कार्यक्रम आज दिनांक 20.06.26 को आयोजित किया गया।

पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में गांव के सक्रिय महिलाओं को संगठित कर महिला कमांडो टीम बनाई गई। यह पहल महिलाओं को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा, महिला एवं बाल संरक्षण तथा सामुदायिक जागरूकता के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका देने के उद्देश्य से की गई है।

महिलाएं बनेंगी जनजागरूकता की मजबूत कड़ी

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। महिला कमांडो टीम गांव – गांव में जनजागरूकता की मजबूत कड़ी बनेगी तथा नशे के विरुद्ध अभियान, साइबर अपराधों से बचाव, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा और सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध और नशे की समस्या समाज के लिए गंभीर चुनौती है। इनका मुकाबला केवल पुलिस के प्रयासों से नहीं, बल्कि जनसहभागिता से ही संभव है। टीम के सदस्य अपने गांवों में लोगों को जागरूक करेंगे, संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाएंगे और महिलाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों के प्रति सजग बनाएंगे।

साइबर ठगी से लेकर घरेलू हिंसा तक दी जानकारी

कार्यक्रम में महिला कमांडो टीम की भूमिका, दायित्व एवं कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। महिलाओं को साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड, डिजिटल सुरक्षा, नशे के दुष्परिणाम, घरेलू हिंसा, महिला सुरक्षा कानून एवं बाल संरक्षण संबंधी विषयों पर जागरूक किया गया। साथ ही समाज में जागरूकता अभियान चलाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, ग्रामीणजन
उपस्थित रहे।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-06-06 at 2.29.18 PM (1)
    पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS की पहल पर…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • WhatsApp Image 2026-10-05 at 7.45.21 PM
    राज्य स्तरीय साइबर जागृति अभियान में जिला सक्ती ने…
  • jhgxuf
    थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम चारपारा में सामुदायिक…
  • WhatsApp Image 2026-03-31 at 5.22.32 PM
    जांजगीर में महिला थाना का शुभारंभ IG बिलासपुर रेंज…
  • WhatsApp Image 2026-05-24 at 7.34.24 PM
    थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा ग्राम पंचायत दर्री में नशा…

Primary Sidebar

Latest News

सार्वजनिक स्थान पर तलवारनुमा हथियार लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

बेलादुला के 90 वर्षीय छोटू लाल देवांगन का निधन

संस्कृत के आदि कवि महर्षि वाल्मीकि सामाजिक समरसता व समानता के प्रतीक:

आम लोगों के प्रयासों को जानने और उनके योगदान को नमन करने की तीर्थयात्रा है मन की बात… प्रधानमंत्री

रायगढ़ की 268 ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त बनाने की तैयारी, 27 नवंबर को होगी विशेष ग्राम सभा

बावन परी का दाव लगाते 03 जुआडी चढे मुलमुला पुलिस के हत्थे

’ थाना बलौदा क्षेत्रातंर्गत बुडगहन जंगल मे जुआ खेलते 03 जुआडिया गिरफ्तार

शरद पूर्णिमा पर साल्हे में दिखेगा आस्था का सैलाब

FDA ने पतंजलि घी को बताया असुरक्षित, दिया ये आदेश

न ट्यूशन, न कोचिंग… बच्चों का भविष्य संवारने 11 गांवों ने लिया बड़ा फैसला, शाम 6 बजे के बाद घर से बाहर निकलने पर रोक!

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in