• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS की पहल पर एक साथ तीन गांवों में महिला कमांडो टीम का गठन कर नशा मुक्ति एवं सायबर जनजागरूकता का विशेष कार्यक्रम

  • महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम: ग्राम कोरबी, डोंगरी एवं काटापाली में बनी महिला कमांडो टीम
  • नशा मुक्ति और साइबर जागरूकता अभियान को मिलेगी नई ताकत, महिला कमांडो टीम गठित

पुलिस अधीक्षक की पहल पर बलौदा क्षेत्र के तीन गांवों में एक साथ महिला कमांडो टीम का गठन कर नशा मुक्ति एवं साइबर जनजागरूकता का विशेष कार्यक्रम आज दिनांक 06.06.26 को आयोजित किया गया।

थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम डोंगरी में नशा मुक्ति आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में ग्राम कोरबी, डोंगरी एवं काटापाली की जागरूक और सक्रिय महिलाओं को संगठित कर महिला कमांडो टीम बनाई गई। यह पहल महिलाओं को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा, महिला एवं बाल संरक्षण तथा सामुदायिक जागरूकता के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका देने के उद्देश्य से की गई है।

महिलाएं बनेंगी जनजागरूकता की मजबूत कड़ी

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। महिला कमांडो टीम गांव -गांव में जनजागरूकता की मजबूत कड़ी बनेगी तथा नशे के विरुद्ध अभियान, साइबर अपराधों से बचाव, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा और सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध और नशे की समस्या समाज के लिए गंभीर चुनौती है। इनका मुकाबला केवल पुलिस के प्रयासों से नहीं, बल्कि जनसहभागिता से ही संभव है। टीम के सदस्य अपने गांवों में लोगों को जागरूक करेंगे, संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाएंगे और महिलाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों के प्रति सजग बनाएंगे।

साइबर ठगी से लेकर घरेलू हिंसा तक दी जानकारी

कार्यक्रम में महिला कमांडो टीम की भूमिका, दायित्व एवं कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। महिलाओं को साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड, डिजिटल सुरक्षा, नशे के दुष्परिणाम, घरेलू हिंसा, महिला सुरक्षा कानून एवं बाल संरक्षण संबंधी विषयों पर जागरूक किया गया। साथ ही समाज में जागरूकता अभियान चलाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, ग्रामीणजन तथा बलौदा थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा उपस्थित रहे।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-06-20 at 3.31.11 PM
    पुलिस अधीक्षक की अनुकरणीय पहल, थाना बलौदा क्षेत्र के…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • साइबर जागृति अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक
    साइबर जागृति अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया…
  • WhatsApp Image 2026-03-31 at 5.22.32 PM
    जांजगीर में महिला थाना का शुभारंभ IG बिलासपुर रेंज…
  • jhgxuf
    थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम चारपारा में सामुदायिक…

Primary Sidebar

Latest News

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in