• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

कलेक्टर जनदर्शन म सुनीन हे आमजन के समस्या, जनदर्शन म कुल 09 आवेदन प्राप्त होईस

सक्ती, 05 अगस्त 2024/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में जनदर्शन के माध्यम से जिले के दूरदराज के गांवों से आये विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी। जनदर्शन में आज कुल 09 आवेदन प्राप्त हुए है।


जनदर्शन में आज तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम सोनादुला निवासी श्रीमती प्रकाश बाई ने महतारी वंदन योजना का लाभ दिलाने के संबंध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम बेल्हाडीह निवासी श्री फूलसाय खूंटे ने ईपीएफ की राशि निकलवाने के संबंध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम टेमर निवासी श्री ललित कुमार पटेल ने अन्य पिछड़ा वर्ग (एनसीएल) प्रमाण पत्र की स्वीकृति के संबंध में, नगर पंचायत जैजैपुर निवासी श्री भागवत प्रसाद देवांगन ने खेतों के पानी का निकासी मार्ग में अवरूध्द किये जाने के कारण उत्पन्न समस्या की समाधान करने के संबंध में, तहसील सक्ती अंतर्गत वार्ड नंबर 12 निवासी श्री राजकुमार तथा समस्त वार्डवासियों ने वार्ड नंबर 12 गिन्नी धर्मशाला के पीछे सक्ती के नाला के सफाई के संबंध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम परसदाखुर्द निवासी श्री नानक चंद ने प्रधानमंत्री आवास तथा मनरेगा की राशि दिलाये जाने के संबंध में सहित अन्य आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया l जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। जनदर्शन में अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, संयुक्त कलेक्टर श्री दुष्यंत रायस्त, संयुक्त कलेक्टर श्री बालेश्वर राम, डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास कुमार सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • ef5c4db0-7c5c-4644-b5ce-bbb99cf7efc7
    कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनो की विभिन्न समस्याएं
  • 5bf74ab6-13fd-43ca-b592-c2ae69463350
    कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनो की विभिन्न…
  • 29b63420-8ce1-4bd4-945d-fe0b01881028
    कलेक्टर जनदर्शन म आमजन के सुनीन समस्या, जनदर्शन म…
  • 2e884ad7-d175-4f57-a4dc-922f5c46637c
    कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनो की विभिन्न समस्याएं

Primary Sidebar

Latest News

2 हजार में खरीदा बचपन… बैगा जनजाति के बच्चों से कराई जा रही थी गुलामी, ऐसे चला पूरा रेस्क्यू ऑपरेशन

दहेज की बलि चढ़ी पूजा; ससुराल में कुदाल से काटकर विवाहिता की बेरहमी से हत्या, मायके में पसरा मातम

कार और स्कॉर्पियों वाहन में जबरदस्त टक्कर, 1 की मौत, सरपंच सहित कई लोग घायल, जैजैपुर पुलिस कर रही जांच

 जांजगीर-चांपा में 4714 क्विंटल धान गायब, 1.46 करोड़ की गड़बड़ी उजागर, 7 लोगों पर FIR

नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार थाना पामगढ़ पुलिस की कार्यवाही

केंद्रीय अध्यक्ष ऊषा पटेल ने अघरिया बंधुओं से किया सौजन्य भेंट…

आंधी तूफान के चलते 12 घंटे से बिजली गुल

जैजैपुर में नेटवर्क संकट ………

यातायात जांजगीर पुलिस की सक्रियता से टली बड़ी घटना,हाइवे रोड सारागाव में लोहे का धारदार कत्तानुमा हत्यार के साथ युवक को पकड़ा

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १५५ वीं महाआरती पंडित जागेश राय हुए शामिल…

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in