• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

कलेक्टर जनदर्शन के माध्यम ले सुनीन आमलोगन के समस्या

जनदर्शन में कुल 11 आवेदन प्राप्त हुए

सक्ती, 02 जनवरी 2024/ कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनदर्शन के माध्यम से जिले के दूरदराज के गांवों से आये विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी। जनदर्शन में आज कुल 11 आवेदन प्राप्त हुए है।
        जनदर्शन में आज सक्ती तहसील के अन्तर्गत आने वाले ग्राम अर्जुनी निवासी श्रीमती समारिन बाई ने पेंशन एवं धोखाधड़ी के संबंध में आवेदन लेकर जनदर्शन में पहुंचे, जहां उन्होंने बताया कि करीब चार साल पहले उसका पेंशन बैंक ऑफ बड़ौदा के खाता में आ रहा था जो लगभग पिछले तीन साल से राम कुमार गोंड पिता मूरित गोंड ग्राम कोटेतरा तहसील जैजैपुर के द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा के अकाउंट को बदलकर पैसा को निकाल रहा है और मेरे नाम से एक लाख रुपए का लोन ले रखा है, मेरे द्वारा पेंशन के पैसे को वापस करने के लिए बोला गया तो रामकुमार गोंड ने धमकी देते हुए पैसा देने से मना कर दिया जिसकी वजह से आज मैं जनदर्शन में आवेदन लेकर पहुंची हुं। जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को त्वरित करवाई करने के निर्देश दिये।
इसी प्रकार आज जनदर्शन में बाराद्वार तहसील के अन्तर्गत आने वाले ग्राम बेल्हाडीह निवासी श्री भरत रात्रे पिता श्री गंगाधर रात्रे ने राजस्व निरीक्षक बाराद्वार एवं लवसरा हल्का पटवारी द्वारा बटांकन नही करने के संबंध में आवेदन लेकर पहुंचे, हसौद तहसील के ग्राम पेंड्री निवासी श्रीमती यशोदा बाई साहू पति स्व. छत्तूराम साहू ने वृद्धा पेंशन की राशि एवं किसान सम्मान निधि की राशि खाता में नही के संबंध में आवेदन लेकर पहुंचे, जिस पर कलेक्टर ने तत्काल संबंधित अधिकारी को शीघ्र ही नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार डभरा तहसील के ग्राम सिंघीतराई निवासी श्री अरूण कुमार ने मासिक भत्ता प्रदान करने के संबंध में आवेदन लेकर पहुंचे, वार्ड नं.03 राजापारा सक्ती के समस्त मोहल्लावासी ने अतिशीघ्र सड़क निर्माण कार्य कराने के संबंध में आवेदन लेकर पहुंचे, सक्ती तहसील के ग्राम डंगबोरा निवासी श्रीमती सहारतिन बाई पति सौखीलाल ने जमीन से कब्जा न हटाने के संबंध में आवेदन सहित अन्य आवेदक आवेदन लेकर जनदर्शन में पहुंचे। जिस पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने संबंधित विभागो को सभी प्राप्त आवेदनों का जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन प्रत्येक मंगलवार को आयोजित किया जा रहा है।

Related Posts:

  • कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 23 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की  4-4 लाख रुपए की सहायता राशि
    कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा…
  • जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं  जनदर्शन में आज कुल 74 आवेदन हुए प्राप्त
    जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं जनदर्शन में…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • ef5c4db0-7c5c-4644-b5ce-bbb99cf7efc7
    कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनो की विभिन्न समस्याएं
  • 9e45c9d8-c056-48e1-8268-0d353676db44
    कलेक्टर जनदर्शन म सुनीन आमजन के समस्या, बेलादुला के…
  • 5bf74ab6-13fd-43ca-b592-c2ae69463350
    कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनो की विभिन्न…

Primary Sidebar

Latest News

राष्ट्रीय स्वयं संघ के राष्ट्र प्रथम भाव से प्रभावित ममता का पराभव…आलेख: चितरंजय पटेल, अधिवक्ता उच्च न्यायालय

पद्मश्री फुलवासन का अपहरण… ट्रैफिक पुलिस की सजगता से वाहन सहित धरे गए ४ आरोपी…

बिर्रा क्षेत्र में जिओ नेटवर्क की समस्या से मोबाइल उपभोक्ता खासे परेशान

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क में चांपा अजय मधु अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया रोमांचक अनुभव मगरमच्छों के बीच प्रकृति से साक्षात्कार

थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम मधईपुर में चार घरों में हुए चोरी के मामले का पुलिस ने किया खुलासा

➡️ फर्जी बैंक छपोरा मामले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in