• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ती की उपस्थिति में थाना बाराद्वार क्षेत्रांतर्गत ग्राम परसदाकला में आज दिनांक 13.04.26 को चलित थाना (Mobile Police Station) का आयोजन किया गया।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ती की उपस्थिति में थाना बाराद्वार क्षेत्रांतर्गत ग्राम परसदाकला में आज दिनांक 13.04.26 को चलित थाना (Mobile Police Station) का आयोजन किया गया।
–00–
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन से सीधा संवाद स्थापित करना एवं क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना था। चलित थाना में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा ग्रामीणों को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया। विशेष रूप से हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा यातायात संकेतों का पालन करने के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी शेयरिंग, बैंक फ्रॉड आदि से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। नागरिकों को सतर्क रहने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अन्य अपराध जैसे अवैध शराब बिक्री एवं जुआ खेलने पर रोकथाम हेतु थाना बाराद्वार को सूचित करने हेतु हिदायत दिये तथा ग्रामवासियों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निराकरण किया गया।

पुलिस विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे कानून का पालन करें, जागरूक रहें तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें।
उक्त कार्यक्रम मे थाना प्रभारी बाराद्वार निरीक्षक नरेन्द्र यादव एवं अन्य स्टाफ तथा ग्राम परसदाकला के जनप्रतिनिधि सरपंच, उपसरपंच एवं आसपास के गांवो से लगभग 250 300 आम नागरिक उपस्थित हुये ।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • WhatsApp Image 2025-07-30 at 15.22.37_640f69eb
    ⏺ यातायात पुलिस जांजगीर द्वारा थाना पामगढ़ क्षेत्र…
  • WhatsApp Image 2026-04-01 at 9.06.54 PM
    श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ती की उपस्थिति में…
  • जिला पुलिस जांजगीर चांपा के द्वारा नए कानूनों के क्रियान्वयन उत्सव जिले के सभी थाना/चौकी म हर्षोउल्लास के संग मनाइस ।
    जिला पुलिस जांजगीर चांपा के द्वारा नए कानूनों के…
  • WhatsApp Image 2025-07-09 at 17.23.51_8a43d025
    ⏺ जांजगीर चांपा पुलिस के पहल जिला ''ऑपरेशन उपहार''…

Primary Sidebar

Latest News

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क में चांपा अजय मधु अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया रोमांचक अनुभव मगरमच्छों के बीच प्रकृति से साक्षात्कार

थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम मधईपुर में चार घरों में हुए चोरी के मामले का पुलिस ने किया खुलासा

➡️ फर्जी बैंक छपोरा मामले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछा भांटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”

अघरिया समाज की बेटी संध्या नायक प्रदेश में अव्वल…

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के सम्मान और स्मरण का पर्व है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस…

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in